{"_id":"f80ae684f0ffeb08ff4de0681d4e062a","slug":"careful-drive-vehicle-you-have-to-look-at-someone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलकर चलाना वाहन, आप पर किसी की नजर है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलकर चलाना वाहन, आप पर किसी की नजर है...
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 23 Sep 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने नियम तोड़कर दौड़ने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान की तैयारी कर ली है। रोड रूल्स तोड़कर भागने वालों के भी अब चालान काटे जा सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में यह सिस्टम पिछले दिनों शुरू कर दिया गया है, अब सूबे के प्रमुख शहरों में इसको लागू किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे गाजियाबाद और लखनऊ में दिवाली तक शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके लिए 25 मशीनें उपलब्ध हो गई हैं। योजना शुरू होने के बाद जरूरत के अनुसार मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सोमवार को इनका ट्रायल भी किया गया।
ऐसे करेगी काम
किसी वाहन के नियम तोड़कर भागने के दौरान उसका चित्र इन मशीनों द्वारा कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा। इसमें वाहन का नंबर भी होगा।
कंट्रोल रूम से वाहन चालक के अपराध के अनुसार अभियोग तय कर चालान रिपोर्ट तैयार की जाएगी और वाहन के पते पर भेज दी जाएगी। इसका रिकार्ड यातायात पुलिस और आरटीओ कंट्रोल रूम में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
वाहन स्वामी को निर्धारित अवधि में चालान का भुगतान संबंधित कार्यालय या कोर्ट में भुगतना होगा। सोमवार को हुए ट्रायल में मशीनों में नेटवर्किगिं की प्राब्लम सामने आई।
अब नए नेटवर्क से जुड़ने की तैयारी की जा रही है। यातायात निरीक्षक और एआरटीओ की इस संदर्भ में बैठक हो चुकी है।