फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car free zone to prevent pollution in Sector-18 Noida

नोएडा: प्रदूषण रोकने के लिए कार फ्री जोन बनेगा सेक्टर-18, बनाई जा रही है ये योजना

Sun, 04 Nov 2018 09:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 04 Nov 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Car free zone to prevent pollution in Sector-18 Noida
Car free zone - फोटो : lal singh

जाम की समस्या से जूझ रहे शहर के शॉपिंग हब सेक्टर-18 को कार फ्री जोन बनाया जाएगा। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण (ईपीसीए) के चेयरमैन भूरे लाल ने शनिवार को नोएडा का दौरा किया।

विज्ञापन


बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए उन्होंने बाजार को कार फ्री जोन बनाकर पैदल चलने वालों की सहूलियत के लिए व्यवस्था करने की हिदायत अधिकारियों को दी। इससे पहले ईपीसीए चेयरमैन ने सेक्टर-70 व 74 सहित डस्ट फ्री जोन बनाए गए सेक्टरों का दौरा भी किया।
विज्ञापन


दरअसल, पार्किंग शुल्क को लेकर नोएडा प्राधिकरण और व्यापारियों के बीच लंबे समय तक चली तकरार का कोई नतीजा नहीं निकला। कार फ्री जोन बनाए जाने के बाद बाजार की सड़कों से सरफेस पार्किंग खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईपीसीए चेयरमैन ने भी मल्टीलेवल कार पार्किंग के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया, ताकि बाजार में शॉपिंग या घूमने-फिरने के लिए आने वाले लोगों को पैदल चलने में कोई दिक्कत न हो। 

एनसीआर में पहले डस्ट फ्री जोन का दावा

हालांकि, मार्केट एसोसिएशन का कहना है कि इससे संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले प्राधिकरण व्यापारियों का सुझाव अवश्य लें। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके जैन ने बताया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग से बाजार को जोड़ने के लिए स्काई वॉक बनाया जाए, पार्किंग की दरें प्रति घंटे के हिसाब से तय न कर पूरे दिन के लिए तय की जाएं।

बाजार में कुछ ऐसे पॉकेट बनाए जाएं, जहां वाहन खड़े करने की मंजूरी हो। इसके अलावा ई-रिक्शा की फ्री सेवा दी जाए। नोएडा पहुंचने पर ईपीसीए चेयरमैन ने सबसे पहले सेक्टर-74 का दौरा किया। डस्ट फ्री जोन बनाकर नोएडा की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के प्रयास की उन्होंने सराहना की।

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि डस्ट फ्री जोन बनाए जाने संबंधित एनसीआर का पहला शहर नोएडा है। पहले चरण में 375 किलोमीटर सड़कों को डस्ट फ्री बनाया जाना है, जिसमें सेक्टर-74, 75, 78, 82, हौजरी कांप्लेक्स व फेस-2 में 42 किलोमीटर में इस काम को पूरा कर दिया गया है। इसके लिए सड़कों के दोनों तरफ घास लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed