फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car free day in gurgaon

कार फ्री का दम, सड़कों पर कारें दिखी कम

Wed, 27 Apr 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 27 Apr 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
car free day in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी की सड़कों पर मंगलवार को कार फ्री अभियान का असली दम दिखा। इस दौरान साइबर हब से हुडा सिटी सेंटर रोड तक कारों के कारवां में काफी कमी दिखी। अभियान का असर कॉरपोरेट सहित शहर के स्कूलों में साफ दिखा। यहां लोग कार छोड़ बसों और साइकिल से पहुंचे।

विज्ञापन


कॉरपोरेट, आईटी और बीपीओ कंपनियों ने भी अभियान की सफलता में विशेष योगदान दिया। यहां करीब 40 फीसदी लोग बिना कार के आए। माना जा रहा है कि दिल्ली के सम-विषम फार्मूले के कारण टीम कार फ्री को इसनी बड़ी सफलता मिल रही है।
विज्ञापन


सुबह ब्रिस्टल होटल चौक से कार फ्री अभियान की शुरुआत हुई। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चक्करपुर के 200 विद्यार्थी अभियान का हिस्सा बने। इन्होंने वॉक में हिस्सा लेने के साथ-साथ साइकिल रैली में भी शिरकत की। चौक से गोल्फ कोर्स रोड स्थित अपने स्कूल तक विद्यार्थियों ने करीब एक किलोमीटर वॉक किया। इसके बाद साइकिल रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व डीसीपी दीपक सहारन और स्कूल की प्रधानाचार्य अंशू सिंगला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल रैली में अरावली स्कॉलर के प्रभात अग्रवाल और नगारो सॉफ्टवेयर के सीईओ मानस फुलोरिया ने भी हिस्सा लिया। चक्करपुर राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों के हाथों में कार फ्री डे लिखा झंडा भी था। सिकंदरपुर में हैवी ट्रैफिक के बीच साइकिल से विद्यार्थी सड़क पार करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के जीवन को हमेशा खतरा बना रहता है।


इस रोड पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस बात को ट्रैफिक पुलिस के समक्ष उठाया गया। डीसीपी ने स्कूल परिसर में करीब एक हजार विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्हें बताया कि वे अपने अभिभावकों को बताएं कि कार न इस्तेमाल करने के फायदे क्या हैं। विद्यार्थियों ने गुड़गांव को प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ भी ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed