{"_id":"f48a96f1bcde274c1ff08587e02539df","slug":"car-drown-in-canal-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूब गई या डुबाया गया इस कार को?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूब गई या डुबाया गया इस कार को?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 21 Apr 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-55 की सिकरौना चौकी क्षेत्र में गांव सरूरपुर के पास गुड़गांव नहर से सोमवार सुबह पुलिस ने एक स्विफ्ट कार बरामद की।
विज्ञापन
कार से यूपी के बागपत निवासी एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। वह 15 अप्रैल से लापता था। सिकरौना चौकी पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि सरूरपुर से कुछ दूरी पर पुल के पास नहर में एक कार डूबी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे कार को बाहर निकलवाया। कार की ड्राईविंग सीट पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आसपास के ग्रामीणों ने देख कर बताया कि यह कार सरूरपुर के निरंजन की है। पुलिस ने गांव में संपर्क किया और क्रेन से कार निकलवाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'हैलो पुलिस, मेरी सहेली को बचा लीलिए'
जिसके बाद मौके पर पहुंचे सरूरपुर निवासी मूलचंद व अन्य लोगों ने मृतक की पहचान निरंजन त्यागी (32) के रूप में की। मूलचंद मृतक का बहनोई है। पुलिस ने शव को कब्जे में बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
जांच अधिकारी एएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक निरंजन त्यागी मूल रूप से यूपी के बागपत जिले के मैथला गांव का निवासी था। निरंजन के बड़े भाई रामकिशन ने पुलिस को बताया कि फरीदाबाद के करनैरा गांव में उनकी दो बहनों की शादी हुई है। निंरजन के बचपन का काफी समय यहीं बीता है।
कुछ समय पहले वह मैथला गांव में जा कर रहने लगा था, वहां परिवार खेतीबाड़ी का काम करता है। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि निरंजन 12 अप्रैल को गांव करनैरा में पत्नी व बच्चों सहित बहन की ससुराल आया था। 15 अप्रैल की शाम को वह स्विफ्ट कार में कुछ काम करवाने की बात कह कर घर से निकला था।
जब वह घर नहीं आया तो देर रात करीब 10:30 बजे परिजनों ने संर्पक किया तो उसने कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसका कुछ पता नहीं लगा। काफी तलाशने के बाद परिजनों ने 18 अप्रैल को सिकरौना पुलिस चौकी में निरंजन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि हो सकता है करनैरा गांव लौटते समय सड़क पर नियंत्रण खोने से कार नहर में गिर गई होगी। इसी कारण उसकी मौत हुई होगी। दूसरे एंगल से भी मामले की जांच हो रही है।
सोमवार को नहर का पानी कम होने पर ग्रामीणों को कार डूबी हुई दिखी। वहीं बीके अस्पताल पहुंचे मृतक के कुछ परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका भी जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।