फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car driver dragged scooter rider 50 meters after collision in Tilak Nagar Delhi

महिपालपुर के बाद तिलक नगर में घसीटा गया युवक: तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी ब्वॉय को 50मीटर घसीटा, बाल-बाल बची जान

Fri, 13 Oct 2023 09:32 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Oct 2023 09:32 AM IST
सार

पीड़ित के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद वह गिर गया और उसकी स्कूटी कार में फंस गई। लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी और उसे भगाता चला गया।

विज्ञापन
Car driver dragged scooter rider 50 meters after collision in Tilak Nagar Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार देर रात कार चालक ने डिलीवरी ब्वॉय की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने कार को भगाने की कोशिश की। इस दौरान डिलीवरी ब्वॉय की स्कूटी कार में फंस गई और डिलीवरी ब्वॉय स्कूटी समेत 50 मीटर तक घिसटता चला गया। गनीमत ये रही कि स्कूटी अलग होने से वह बाल-बाल बच गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन में पता चला कि टक्कर मारने के दौरान कार का नंबर प्लेट मौके पर गिर गई थी। पुलिस नंबर के जरिए आरोपी कार चालक की पहचान का प्रयास कर रही है। घायल डिलीवरी ब्वॉय की पहचान विक्की के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वह परिवार के साथ मोहन गार्डन में रहता है और बिग बास्केट कंपनी में काम करता है। उसके पास इलेक्ट्रिक स्कूटी है। विक्की ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह शंकर गार्डन विकासपुरी स्थित बिग बास्केट के कार्यालय गया था। जहां से वह अपनी स्कूटी से वापस आ रहा था। एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गिर गया और उसकी स्कूटी कार में फंस गई। लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी और उसे भगाता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी स्कूटी के साथ 50 मीटर तक घिसटता चला गया। 50 मीटर तक घिसटने के बाद स्कूटी किसी तरह कार से अलग हो गई। इसके बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई। जहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। छानबीन के दौरान मौके से कार की नंबर प्लेट मिली है। पुलिस का कहना है कि कार में हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा था। नंबर के जरिए पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed