फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car bike scooty offers on diwali by automobile companies

जानिए इस दिवाली कार, बाइक, स्कूटी पर क्या-क्या ऑफर दे रहीं कंपनियां

Sat, 22 Oct 2016 12:06 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 22 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
car bike scooty offers on diwali by automobile companies
diwali
दीपावली करीब है और ऐेसे में शहर में कारों और बाइक की जोरदार बुकिंग शुरू हो गई है। इनमें विभिन्न मॉडल की कारें व दुपहिया वाहन शामिल हैं।  ऑटो मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वाहनों की बुकिंग में करीब 30 फीसदी का इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में आने वाले दो-तीन दिनों में और तेजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। गुड़गांव में अब तक सवा पांच हजार से अधिक कारों की बुकिंग हो चुकी है। वहीं 15 हजार से अधिक दुपहिया वाहन भी अब तक बुक किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


 ऑटोमोबाइल क्षेत्र के जानकार व रोहन मोटर्स के रिजनल मैनेजर चेतन अरोड़ा कहना है कि ऑटो मार्केट में तेजी आने के कुछ कारण हैं। जिसमें से प्रमुख है प्रॉपर्टी (रियल एस्टेट) में मंदी। लोग अब इसमें निवेश नहीं कर रहे हैं। क्योंकि इनके भाव में किसी प्रकार की तेजी आने की बजाय कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग का भी दिख रहा बाजार पर असर

car bike scooty offers on diwali by automobile companies
अब वह अपनी बचत का कुछ हिस्सा वाहनों पर खर्च करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि सातवां वेतन आयोग आने से भी सरकारी कर्मचारियों का उत्साह वाहनों की खरीद की ओर बढ़ा है। इनका कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार वाहनों की बुकिंग में करीब 30 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।

स्टरलिंग मोटर्स कंपनी के एजीएम (सेल्स) विनीत सिंह का कहना है कि गुड़गांव सहित दिल्ली-एनसीआर में करीब 3000 गाड़ियों की बुकिंग हो गई है। वहीं स्टरलिंग मोटर कंपनी द्वारा 63 कारों की बुकिंग हो चुकी है।

महिंद्रा के जिन कारों की बुकिंग सबसे अधिक हो रही है उसमें एक्सयूवी, स्कॉर्पियो व बोलेरो के नाम शामिल हैं। हरप्रीत फोर्ड के एएसएम कॉरपोरेट सत्यपाल सिंह का कहना है कि एमजी रोड स्थित हरप्रीत मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 70 से अधिक कारों की बुकिंग हो चुकी है।

ग्रामीण ग्राहक भी कर रहे कारों की खरीददारी

car bike scooty offers on diwali by automobile companies
रोहन मोटर्स के चेतन अरोड़ा ने बताया कि सफल अच्छी होने से ही ग्रामीण ग्राहक भी कारों की खरीद में आगे आ रहे हैं। रोहन मोटर्स में अब तक 120 कारों की बुकिंग कर ली है।

पिछले साल दिवाली पर कुल 225 कारें सेल हुईं थीं। उम्मीद है कि इस बार यह रिकार्ड टूट जाएगा। मारुति के ब्रेजा, बैगनार, डिजायर, सलेरियो और सियाज की बुकिंग सबसे अधिक हो रही है।

बाइक और स्कूटी पर कैसे-कैसे ऑफर...

car bike scooty offers on diwali by automobile companies
-होंडा मेस्ट्रो खरीदने पर नो डाक्यूमेंटेशन चार्ज, जीरो इंटरेस्ट ईएमआई 
-होंडा सीडी 110 की खरीद पर विशेष छूट जीरो प्रोसेसिंग शुल्क
-टीवीएस विक्टर पर स्पेशल उत्सव ऑफर्स ब्याज दर 3.99 फीसदी
-पल्सर पर लो डाउन पेमेंट की छूट
-हीरो की बाइक की खरीद पर विशेष उपहारों की सौगात

कारों पर क्या-क्या ऑफर व डिस्काउंट...

car bike scooty offers on diwali by automobile companies
-होंडा सीआर-वी खरीद पर 70,000 रुपये का लाभ
-होंडा मोबीलियो पर 2,00,000 रुपये का लाभ
-होडा सिटी पर 50,000 रुपये का बेनीफिट
-बीआर-वी पर एक्सचेंज बोनस 25,000 से अधिक
-अमेजे पर 51,000 रुपये की छूट  
-शेवरले वीट की खरीद पर प्रथम वर्ष का इंश्योरेंस मुफ्त, चार ग्राम सोने का सिक्का
-हुंडई द ग्रेट इंडियन सेलिब्रेशन, एक्सचेंस लाभ, लॉयल्टी लाभ क्रिकेट किट व सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट
-फोर्ड कारों के दाम में छूट
-टाटा की जेस्टा पर एक रुपये में इंश्योरेंस व 73 हजार से एक लाख रुपये तक की छूट
-टोयटा के प्लेटिनम इटियोस अपने सुरक्षा मानकों से लोगों को आकर्षित करने का कर रहा प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed