फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Candle march in memory of the soldiers, anger burst against Pakistan

शहीद जवानों की याद में निकाला कैंडल मार्च, पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा

Wed, 21 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 21 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Candle march in memory of the soldiers, anger burst against Pakistan
Uri attack

जम्मू कश्मीर के उड़ी स्थित सैन्य मुख्यालय पर आतंकी हमले के विरोध में गोरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जीटी रोड पर जाम लगाकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं दादरी में कैंडल मार्च निकाला। 

विज्ञापन


रविवार को आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में समाजसेवी आजाद मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने तहसील गेट से जीटी रोड तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला। रोडवेज बस अड्डे पर पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस मौके पर हाजी मोहम्मद अली, कल्लू अब्बासी, युसूफ  सैफी, कपिल शर्मा, राजीव गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं जीटी रोड स्थित पटवारी के बाग पर गोरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने कहा कि आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए। गोरक्षा हिंदू दल के लोग बिना वेतन के देश सेवा करने को तैयार है। कब तक देश के जवानों को शहीद कराते रहोंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। करीब एक घंटे बाद जीटी रोड करीब एक घंटा जाम लगाने के बाद खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed