फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candidates loose their assembly

संसद तो जीत लिया, हार गए विधानसभा!

Sat, 17 May 2014 12:13 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
Candidates loose their assembly

दिल्ली के चुनाव परिणाम ने विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस को ही नहीं बल्कि भाजपा को भी झटका दिया है। उन्हें अपने 34 विधायकों के क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटों से जीत हासिल करने वाले अनिल झा के किराड़ी क्षेत्र में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि कांग्रेस सभी आठों विधायकों के क्षेत्र में मुंह की खाई।
विज्ञापन


‘आप’ की उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार राखी बिड़लान अपने विधानसभा क्षेत्र में हार गईं। इतना ही नहीं, अरविंद केजरीवाल समेत उनके मंत्रीमंडल के सदस्यों के इलाके में भी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के विधायकों के ‌लिए खतरे की घंटी

Candidates loose their assembly

चुनाव प‌रिणाम आने के बाद जो तस्वीर सामने आई है उसके अनुसार कांग्रेस के आठों विधायकों के इलाकों से उनका जनाधार खिसका है। उसके पांच विधायकों के इलाके में ‘आप’ के उम्मीदवार आगे रहे, जबकि तीन विधायकों के क्षेत्र में भाजपा जीती। मुस्लिम बहुल ओखला, सीलमपुर आदि में ‘आप’ उम्मीदवारों ने बढ़त प्राप्त की।

आम आदमी पार्टी को अपने 28 विधायकों में से तीन विधायकों के इलाके में ही जीत मिली। बाकी स्थानों पर भाजपा ने बढ़त ली। उसके लिए राहत की बात यह है कि राखी बिड़लान ने भाजपा विधायक अनिल झा के किराड़ी इलाके में बढ़त प्राप्त की। हालांकि वह अपने मंगोलपुरी इलाके में हार गई।

वहीं, कांग्रेस को विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा चुनाव में मत मिलने में भी करारा झटका लगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 24.5 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि अब 15.1 प्रतिशत ही मत मिले। जबकि ‘आप’ को विस चुनाव में 29.5 व अब 32.9 प्रतिशत वोट और भाजपा को विस चुनाव में 34 व अब 46.4 प्रतिशत वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed