फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candidates are asking for votes from the people by speaking the language as per the area.

Delhi : जैसा इलाका वैसी भाषा बोलकर लोगों से वोट मांग रहे हैं उम्मीदवार, बांसुरी ने ठेठ हरियाणवी में लगाई गुहार

Sat, 27 Apr 2024 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 05:22 AM IST
सार

इतना ही नहीं, दोनों महिलाएं सिख बहुल इलाकों में पंजाबी में बात करते हुए वोट देने की अपील कर रही हैं। वहीं, पूर्वांचली नेता भोजपुरी में भाषण देकर मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। ऐसा नजारा करीब डेढ़ माह से राजधानी में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Candidates are asking for votes from the people by speaking the language as per the area.
बांसुरी स्वराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश में पढ़ीं व फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली महिला उम्मीदवार गांवों में जाकर ठेठ हरियाणवी में वोट मांग रही हैं तो गांव में पढ़ीं उम्मीदवार पॉश इलाके में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर वोट मांग रही हैं। इतना ही नहीं, दोनों महिलाएं सिख बहुल इलाकों में पंजाबी में बात करते हुए वोट देने की अपील कर रही हैं। वहीं, पूर्वांचली नेता भोजपुरी में भाषण देकर मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। ऐसा नजारा करीब डेढ़ माह से राजधानी में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, नई दिल्ली क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज विदेश में पढ़ी हैं, लेकिन गांवों में प्रचार के दौरान उनके भाषण में विदेश में पढ़े होने की एक प्रतिशत भी झलक नहीं दिखाई देती है। वे गांवों में प्रचार करने के दौरान ठेठ हरियाणवी में बात करती हैं। खासतौर पर महिलाओं से वोेट का आग्रह करते हुए कहती हैं कि मैं थ्यारी बेटी-भांजी सू। ब्हाण-बेटी ने घर तै खाली ना भेज्या करय। अपणी बेटी का पूरा ध्यान राखणा सै...। 
विज्ञापन


उनकी यह बात सुनकर ग्रामीण अचंभित हो जाते हैं। वहीं, पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार कमलजीत सहरावत भी प्रचार के दौरान जैसा इलाका वैसी ही भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। वे द्वारका, जनकपुरी, विकासपुरी जैसी पॉश कालोनियों में वोट मांगने के दौरान अंग्रेजी बोलती नजर आती हैं। उनके भाषण की शुरुआत देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोनों उम्मीदवार सिख बहुल इलाकों में पंजाबी में बात करने के साथ-साथ भाषण भी पंजाबी में देती हैं। बांसुरी व कमलजीत मंच पर चढ़ते ही सत् श्री अकाल बोलकर सभी को प्रणाम कर कहती हैं कि असी वोट मंगन आए ने, तुसी ध्यान रखना, साडे ते अपणी मेहर बनाए रखना...।

कामकाज का हवाला दे रहे महाबल
पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से आप के उम्मीदवार महाबल मिश्रा भी अपने अंदाज में वोट मांग रहे हैं। वह पूर्वांचली बहुल इलाकों में भाषण के दौरान बीच-बीच में भोजपुरी भी बोलते हैं। इस दौरान पूर्वांचलियों का उत्साह देखते ही बनता है और वे ताली बजाकर हौंसला बढ़ाने लग जाते हैं। वहीं, वे गांवों, पॉश कालोनियों व अनधिकृत कालोनियों में प्रचार करने के दौरान उन इलाके में वर्ष 2009-14 के सांसद काल के कार्यों का उल्लेख कर वोट देने की अपील करते हैं। साथ ही, वादा करते हैं कि वे उनके बीच रहने वाले हैं और पहले की तरह भविष्य में भी कार्य कराएंगे। वे गांवों में हरियाणवी में भी बात रखने का प्रयास करते हैं। इस दौरान वह ग्रामीणों को कहते हैं कि उनकी पगड़ी पर आंच नहीं आने देंगे।


चाट-पकौड़ी भी खिलाओ : जयप्रकाश
चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल गंगा-जमुनी तहजीब का हवाला देते हुए सभी धर्म व वर्ग के अपने पुराने परिचितों से चुनाव में जुटने की अपील कर रहे हैं। वे खासकर पुरानी दिल्ली स्थित इलाकों में लोगों के घर जाने के दौरान पुरानी बातों की चर्चा करते हैं और उनसे कहते हैं, ‘इलाके की प्रसिद्ध कचौड़ी नहीं खिलाओगे। क्या भूखा ही भेजने की मंशा है। मैं तो आज आपके यहां खाने की सोचकर घर बिना खाए ही निकला हूं।’ उनकी बातें सुनकर लोग जोर के ठहाके लगाने लग जाते हैं। इधर, कुछ पल में उनके लिए पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध चाट-पकौड़ी लाई जाती है। इसे देखकर जयप्रकाश फिर चुटकी लेते हुए कहते हैं, अब मजा आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed