{"_id":"2a8eb347940cce7cc84f33957e6cee25","slug":"camp-for-property-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स के लिए आज से कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स के लिए आज से कैंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 28 Jan 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए तथा निगम पार्षदों के सहयोग से विशेष कैंप लगाकर प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी कार्य किया जाएगा। 29 जनवरी से इसकी शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पहला प्रॉपर्टी टैक्स कैंप एमजीएफ मैट्रोपॉलिटन मॉल में सुबह 11 बजे से लगेगा। इस विशेष कैंप में जेडटीओ सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो टैक्स की वसूली संबंधी कार्य करने के साथ लोगों की समस्याओं का भी मौके पर समाधान करेंगे।
विज्ञापन
रविवार 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक एसएल टावर में तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सेंट्रल पार्क में कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा, प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए जेडटीओ की मेल आईडी taxbranch4@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है। निगमायुक्त ने प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन