फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Call this number and get instant medical services

इस नंबर पर कॉल करें और तुरंत पाएं मेडिकल सेवाएं

Mon, 13 Mar 2017 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 13 Mar 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Call this number and get instant medical services
demo pic - फोटो : अमर उजाला

होली पर किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है  बीके सिविल अस्पताल सहित सभी निजी अस्पतालों के इमरजेंसी नंबर भी विभाग ने जारी किए हैं ताकि पीड़ित व्यक्ति को जल्द से जल्द चिकित्सा सेवा मिल सके। 

विज्ञापन


रविवार शाम को होलिका दहन के बाद सोमवार को होली खेली जाएगी। होली के दौरान किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए सिविल हॉस्पिटल में दो मेडिकल ऑफिसर विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। ओपीडी समाप्त होने के बाद भी यह दोनों डॉक्टर अस्पताल में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


बताते चलें कि  होली मनाने के दौरान कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। छुट्टी का दिन होने की वजह से होली पर लोगों को एंबुलेंस और चिकित्सा सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सरकारी डॉक्टरों को अस्पताल में ही रहने के निर्देश

Call this number and get instant medical services
demo pic - फोटो : अमर उजाला

​इस समस्या से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी डॉक्टरों को जिले में ही रहकर होली मनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी मेडिकल ऑफिसर ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे।

इमरजेंसी सेवा के लिए सात एंबुलेंस बीके हॉस्पिटल में ही रहेंगी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 2414300 इमरजेंसी नंबर जारी किया है। इमरजेंसी नंबर 102 के ऑपरेटर को भी सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रधान चिकित्सा अधिकारी बीके सिविल अस्पताल डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने अपनी ओर से होली की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी डॉॅक्टरों को ऑन कॉल ड्यूटी पर रहने के आदेश दिए हैं।

आपातकाल में इन अस्पतालों में करें संपर्क 

Call this number and get instant medical services
Medical tourism
आपातकाल में इन अस्पतालों में करें संपर्क 

हॉस्पिटल का नाम               इमरजेंसी नंबर
एशियन हॉस्पिटल               4253000, 1067
क्यूआरजी सेंट्रल हॉस्पिटल 9540114114, 4090300
क्यूआरजी हेल्थ सिटी        4330000
सर्वोदय हॉस्पिटल               105959, 0129-4184444
मेट्रो हॉस्पिटल               0129- 4277779
बीके हॉस्पिटल               102, 2414300
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स          105010, 0129- 2466179 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed