फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CAG criticizes discoms on account audit

कैग ने बिजली कंपनियों पर लगाया बड़ा आरोप

Tue, 04 Mar 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Mar 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
CAG criticizes discoms on account audit

नियंत्रक महालेखा परीक्षक (सीएजी) और दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया कि तीनों डिस्कॉम्स अदालत के आदेश के बावजूद खातों के ऑडिट में सहयोग नहीं कर रहीं हैं। उन्होंने हाईकोर्ट को बताया कि अदालत के आदेश का सरासर उल्लंघन किया जा रहा है।

विज्ञापन


कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बीडी अहमद और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल की खंडपीठ के समक्ष पेश कैग के अधिवक्ता ने कहा कि तीनों कंपनियां मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध करवाने में आनाकानी कर रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: आप के दावे से डिस्कॉम्स को लगा करंट

उन्होंने कहा कि खंडपीठ ने सिंगल जज के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई के दौरान कंपनियों को ऑडिट में सहयोग का निर्देश दिया था।

दूसरी तरफ डिस्कॉम्स के अधिवक्ता ने सुनवाई स्थगित करने का आग्रह करते हुए कहा कि इसी मुद्दे पर उनकी याचिका सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: CAG आडिट से बचने को डिस्कॉम्स ने खेला एक और दांव

दिल्ली सरकार के अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने उनके तर्क पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले तो यह अपील विचार योग्य ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कंपनियां सिंगल जज के फैसले का उल्लंघन कर रही है तो उनकी अपील पर सुनवाई नहीं की जानी चाहिए।



वहीं, कैग के अधिवक्ता अमन लेखी ने भी उनके तर्क पर सहमति जताते हुए कहा कि बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड, बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड कंपनी व टाटा पावर लिमिटेड जांच में सहयोग नहीं कर रही।

पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट जाएगी डिस्कॉम्स!

उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई भी कंपनियों के खातों की सीबीआई जांच करवाने के संबंध में दायर याचिका के साथ की जाए। अदालत ने फिलहाल सुनवाई 24 मार्च तक स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed