दिल्लीः जामिया में छात्रों ने फिर किया प्रदर्शन, चंद्रशेखर को भेजा गया तिहाड़ जेल, अदालत ने दिए आदेश
{"_id":"5dfd9d728ebc3e880a638fea","slug":"caa-protest-live-all-delhi-detainees-released-8-juvenile-chandrashekhar-detained-and-other-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः जामिया में छात्रों ने फिर किया प्रदर्शन, चंद्रशेखर को भेजा गया तिहाड़ जेल, अदालत ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 21 Dec 2019 10:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:19 PM IST
खास बातें
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में तनाव का माहौल रहा। कई संगठनों की ओर से प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने के साथ ही कई इलाकों में धारा 144 लगाई। वहीं, लगातार दूसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करवाया। जामा मस्जिद के आगे दिनभर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ, लेकिन शाम तक हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली गेट पर जमा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो वे पथराव करने लगे। इसी बीच किसी ने दरियागंज थाने के बाहर खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को जामा मस्जिद की तरफ खदेड़ दिया। सीमापुरी व सीलमपुर इलाके में प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ने के दौरान पत्थर लगने से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजबीर सिंह चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनके अलावा 13 पुलिसकर्मियों सहित 45 उपद्रवी भी घायल हुए हैं। वहीं देर रात कोर्ट के आदेश के बाद दरियागंज से हिरासत में लिए गए 40 लोगों को पुलिस ने रिहा कर दिया। रात करीब 3ः30 बजे जामा मस्जिद से बाहर निकलते ही पुलिस ने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर काे हिरासत में ले लिया। पढ़ें दिनभर की सभी अपडेट्स....
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:17 PM, 21-Dec-2019
प्रदर्शन में मरे लोगों को मिलेगा 5.5 लाख रुपये
दिल्ली वक्फ बोर्ड ने शनिवार को एलान किया है कि वह नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिजनों को साढ़े पांच लाख रुपये की सहायता देगा। बोर्ड अध्यक्ष अमानतुल्ला खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में विरोध के दौरान कई लोगों के मौत की सूचना मिली है। उन्होंने अपनी पोस्ट में मृतकों का ब्योरा भी दिया।
उन्होंने कहा है कि बोर्ड हर मृतक के परिजन को 5.5 लाख रुपये देगा। इससे पहले बोर्ड ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के विरोध प्रदर्शन में अपनी बायीं आंख की रोशनी गवांने वाले शख्स मोहम्मद मिनहाजुद्दीन को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया था।
उन्होंने कहा है कि बोर्ड हर मृतक के परिजन को 5.5 लाख रुपये देगा। इससे पहले बोर्ड ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के विरोध प्रदर्शन में अपनी बायीं आंख की रोशनी गवांने वाले शख्स मोहम्मद मिनहाजुद्दीन को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया था।
07:36 PM, 21-Dec-2019
चंद्रशेखर को भेजा गया तिहाड़ जेल
दिल्ली के जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के मामले में न्यायिक हिरासत में लिए गए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। तिस हजारी कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
06:16 PM, 21-Dec-2019
वहीं दरियागंज हिंसा में शामिल आरोपियों को अदालत ने दो दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
#Delhi: Daryaganj violence case accused have been remanded to 2 days judicial custody. https://t.co/ZPE2Anq9OB
— ANI (@ANI) December 21, 2019
04:42 PM, 21-Dec-2019
दरियागंज हिंसा में गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में किया पेश
सीलमपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार लोगों को आज दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। कोर्ट के बाहर भीम आर्मी के लोगों ने नारेबाजी की।Delhi: Accused persons who were arrested in connection with the violence during protest against #CitizenshipAmendmentAct in Daryanganj yesterday, brought to Tis Hazari Court. pic.twitter.com/OmZ7H1GZt6
— ANI (@ANI) December 21, 2019
02:01 PM, 21-Dec-2019
भीम आर्मी प्रमुख गिरफ्तार
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद जिन्हें रात 3.30 बजे जामा मस्जिद से पुलिस ने हिरासत में लिया था, अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।Delhi: Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad who was detained yesterday has been arrested today. Azad was earlier denied permission for a protest march from Jama Masjid to Jantar Mantar. pic.twitter.com/C0g9aP5Zxu
— ANI (@ANI) December 21, 2019
01:45 PM, 21-Dec-2019
जामिया के छात्रों ने शनिवार को फिर यूनिवर्सिटी के बाहर प्ररदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि उनका प्रदर्शन फिलहाल शांतिपूर्ण ही है। छात्र एनआरसी व सीएए के विरोध में नारे लगा रहे हैं।
Delhi: Protest outside Jamia Millia Islamia University against Citizenship Act. pic.twitter.com/iYYkD0gYzV
— ANI (@ANI) December 21, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 AM, 21-Dec-2019
दरियागंज हिंसा मामले में 10 गिरफ्तार
कल रात जामा मस्जिद से लेकर दरियागंज तक हुए हंगामे के मसले पर दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरियागंज थाना और डीसीपी दफ्तर के बाहर कार में आग लगाने सहित तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई अन्य संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तारी हुई है। कल रात को ही दिल्ली पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया था। हिरासत में उन लोगों के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद ही इन लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं।10:39 AM, 21-Dec-2019
जामिया के गेट नंबर सात पर होगा सार्वजनिक कार्यक्रम
जामिया समन्वय समिति ने एनआरसी और सीएए के विरोध में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का एलान किया है। यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे से जामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर सात पर होगा। इसमें वकील फवाज अख्तर, छात्र अबु तल्हा अब्दाल, प्रोफेसर एन. सचिन प्रमुख वक्ता होंगे।
10:34 AM, 21-Dec-2019
ज्वाइंट सिटिजन धरने का राजघाट पर सुबह 11 बजे से आयोजन
आज दिल्ली में राजघाट, रिंग रोड पर ज्वाइंट सिटिजन नाम से धरना होगा। यह सीएए के विरोध में और जामिया के छात्रों से हुई बर्बरता के खिलाफ आयोजित किया जाएगा। यह धरना सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगा।
10:32 AM, 21-Dec-2019
चंद्रशेखर आजाद को रात 3.30 बजे लिया हिरासत में
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को शनिवार रात करीब 3ः30 बजे जामा मस्जिद से बाहर निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।