दिल्लीः जामिया में छात्रों ने फिर किया प्रदर्शन, चंद्रशेखर को भेजा गया तिहाड़ जेल, अदालत ने दिए आदेश
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में तनाव का माहौल रहा। कई संगठनों की ओर से प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने के साथ ही कई इलाकों में धारा 144 लगाई। वहीं, लगातार दूसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करवाया। जामा मस्जिद के आगे दिनभर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ, लेकिन शाम तक हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली गेट पर जमा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो वे पथराव करने लगे। इसी बीच किसी ने दरियागंज थाने के बाहर खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को जामा मस्जिद की तरफ खदेड़ दिया। सीमापुरी व सीलमपुर इलाके में प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ने के दौरान पत्थर लगने से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजबीर सिंह चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनके अलावा 13 पुलिसकर्मियों सहित 45 उपद्रवी भी घायल हुए हैं। वहीं देर रात कोर्ट के आदेश के बाद दरियागंज से हिरासत में लिए गए 40 लोगों को पुलिस ने रिहा कर दिया। रात करीब 3ः30 बजे जामा मस्जिद से बाहर निकलते ही पुलिस ने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर काे हिरासत में ले लिया। पढ़ें दिनभर की सभी अपडेट्स....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
प्रदर्शन में मरे लोगों को मिलेगा 5.5 लाख रुपये
उन्होंने कहा है कि बोर्ड हर मृतक के परिजन को 5.5 लाख रुपये देगा। इससे पहले बोर्ड ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के विरोध प्रदर्शन में अपनी बायीं आंख की रोशनी गवांने वाले शख्स मोहम्मद मिनहाजुद्दीन को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया था।
चंद्रशेखर को भेजा गया तिहाड़ जेल
#Delhi: Daryaganj violence case accused have been remanded to 2 days judicial custody. https://t.co/ZPE2Anq9OB
— ANI (@ANI) December 21, 2019
दरियागंज हिंसा में गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में किया पेश
सीलमपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार लोगों को आज दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। कोर्ट के बाहर भीम आर्मी के लोगों ने नारेबाजी की।Delhi: Accused persons who were arrested in connection with the violence during protest against #CitizenshipAmendmentAct in Daryanganj yesterday, brought to Tis Hazari Court. pic.twitter.com/OmZ7H1GZt6
— ANI (@ANI) December 21, 2019
भीम आर्मी प्रमुख गिरफ्तार
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद जिन्हें रात 3.30 बजे जामा मस्जिद से पुलिस ने हिरासत में लिया था, अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।Delhi: Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad who was detained yesterday has been arrested today. Azad was earlier denied permission for a protest march from Jama Masjid to Jantar Mantar. pic.twitter.com/C0g9aP5Zxu
— ANI (@ANI) December 21, 2019
Delhi: Protest outside Jamia Millia Islamia University against Citizenship Act. pic.twitter.com/iYYkD0gYzV
— ANI (@ANI) December 21, 2019
दरियागंज हिंसा मामले में 10 गिरफ्तार
कल रात जामा मस्जिद से लेकर दरियागंज तक हुए हंगामे के मसले पर दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरियागंज थाना और डीसीपी दफ्तर के बाहर कार में आग लगाने सहित तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई अन्य संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तारी हुई है। कल रात को ही दिल्ली पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया था। हिरासत में उन लोगों के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद ही इन लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं।जामिया के गेट नंबर सात पर होगा सार्वजनिक कार्यक्रम
ज्वाइंट सिटिजन धरने का राजघाट पर सुबह 11 बजे से आयोजन
आज दिल्ली में राजघाट, रिंग रोड पर ज्वाइंट सिटिजन नाम से धरना होगा। यह सीएए के विरोध में और जामिया के छात्रों से हुई बर्बरता के खिलाफ आयोजित किया जाएगा। यह धरना सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगा।