{"_id":"5e1f04118ebc3e4b33756fe3","slug":"caa-protest-du-ramjas-college-students-protest-against-caa-nrc-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के रामजस कॉलेज में छात्रों का सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू के रामजस कॉलेज में छात्रों का सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
Wed, 15 Jan 2020 05:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 15 Jan 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
रामजस कॉलेज में सीएए एनआरसी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
भले ही देश में 10 जनवरी से नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया हो लेकिन इसके और एनआरसी के खिलाफ अब भी पूरे देश में जगह-जगह प्रदर्शन जारी है। इसके खिलाफ अब ऐसे कॉलेज भी सामने आ रहे हैं जो अपने अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक है डीयू का रामजस कॉलेज जहां बुधवार को छात्रों ने सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह छात्रों ने कॉलेज में संविधान पढ़ा और फिर राष्ट्रगान गाया। हालांकि इसके आगे के कार्यक्रम के लिए पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। दोनों ने कहा कि बिना मंजूरी के ये कार्यक्रम नहीं हो सकता।
विज्ञापन
वहीं प्रिंसिपल ने बताया कि यह कार्यक्र बिना मंजूरी के हो रहा था। वहीं छात्रों का कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं रोका जा सकता। प्रदर्शन के दौरान कुछ बाहरी छात्र घुस आए थे जिन्हें प्रिंसिपल ने बाहर जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
छात्रों और पुलिस में तनाव के बीच कॉलेज की कैंटीन बंद करा दी गई। पुलिस छात्रों को समझाने का प्रयास करती रही कि वो प्रदर्शन रोक दें। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने मानव श्रृंखला बना ली। कुछ घंटे के प्रदर्शन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन बंद कर दिया।