फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   by Twitter traced Deaf Child Family

निशानी आई काम, ट्विटर से ढूंढा मूक बधिर बच्चे का परिवार

Sat, 06 Feb 2016 10:35 AM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
by Twitter traced Deaf Child Family

दिल्ली पुलिस पर अक्सर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इसी दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी और कोशिश के चलते एक मासूम अपने परिवार से मिल गया।

विज्ञापन


बच्चा मूक बधिर था, इसलिए परिजनों ने उसके हाथ पर पिता व इलाके का नाम खुदवा रखा था। पुलिस ने उसी हाथ पर लिखवाए नाम व पते का फोटो ट्विटर पर डाल दिया और यूजर्स द्वारा बताई जानकारी के आधार पर बच्चे के परिजनों तक पहुंच गई।
विज्ञापन


31 जनवरी को सराय काले खां पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार व उनकी टीम को आईपी पार्क के पास एक बच्चा रोता हुआ मिला।

तैनात पुलिसकर्मियों को उचित इनाम देने की घोषणा

by Twitter traced Deaf Child Family

पुलिसकर्मियों ने बच्चे से नाम व पता पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। बच्चे के हाथ पर पिता का नाम अमर सिंह और स्थान लगड़ी की चौकी लिखा हुआ था।


पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली में लगड़ी की चौकी तलाशी, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद गूगल पर सर्च किया गया। इसी बीच पुलिस ने बच्चे के हाथ पर लिखे नाम का फोटो ट्विटर पर दाल दिया तो यूजर्स जानकारियां देने लगे।

महज 24 घंटों के अंदर पुलिस को जानकारी मिल गई कि लगड़ी की चौकी आगरा में है और वहां के पुलिस स्टेशन में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है।

दिल्ली पुलिस बच्चे को आगरा ले गई, जहां कागजी कार्रवाई करने के बाद बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सराय काले खां पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों को उचित इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed