फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessmen associated with weddings demand Health Minister Satendra Jain to allow presence of 200 guests

दिल्ली: शादियों से जुड़े कारोबारियों ने 200 मेहमानों की उपस्थिति की अनुमति देने की मांग की, सतेंद्र जैन को सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Jan 2022 08:23 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 08:23 AM IST
सार

व्यवसायियों ने कहा कि पाबंदियों की वजह से की रोजगार की समस्या हो गई है। सरकार कम से कम 200 मेहमानों की उपस्थिति या आयोजन स्थल की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शादियों की अनुमति दे।

विज्ञापन
Businessmen associated with weddings demand Health Minister Satendra Jain to allow presence of 200 guests
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

शादी-समारोह से जुड़े व्यवसायियों ने मेहमानों की संख्या बढ़ाने की मांग दिल्ली सरकार से की है। व्यवसायियों ने सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कोविड प्रोटोकॉल के साथ कम से कम 200 लोगों को शामिल होने की मांग की गई। 

विज्ञापन


व्यवसायियों का कहना था कि कोविड की वजह से शादी-समारोह को घर पर ही आयोजित करने का निर्देश है। इस वजह ये उद्योग गंभीर संकट से गुजर रहा है। इस तरह के प्रतिबंध की वजह से शादियों को स्थगित करने या रद्द करने के लिए लोग मजबूर हैं। यह भी कहा कि वेडिंग प्लानर, होटल, कैटरर्स, बैंक्वेट, डांस ट्रूप और कलाकार बेरोजगार हो रहे है। सरकार कम से कम 200 मेहमानों की उपस्थिति या आयोजन स्थल की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शादियों की अनुमति दे। कोविड के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करके समारोह को आयोजित कराया जाएगा। विवाह स्थल बहुत बड़े-बड़े हैं। जहां कोविड प्रोटोकॉल का आसानी से पालन कराया जा सकता है। 
विज्ञापन


दिल्ली बैक्वेट एसोसिएशन के संजीव नागपाल ने कहा कि पाबंदियों की वजह से कई लोगों को रोजगार की समस्या हो गई है। वेटर, बंदवाला, मेहंदीवाला, सब्जी और फल विक्रेता, फूलवाला, मजदूर, इवेंट स्टाफ, इलेक्ट्रीशियन, टेलरिंग स्टाफ, कैटरिंग स्टाफ, किचन स्टाफ समेत कई लोग बेरोजगार हो गए है। दूसरी लहर के बाद मुश्किल से उन्हें वापस बुलाया गया था। सभी मजदूर फिर से बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed