फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus Trampled street vendor and entered society breaking the wall in Noida

Noida: सवारियों से भरी बस रेहड़ी को कुचल दीवार तोड़ते हुए सोसाइटी में जा घुसी, एक की मौत और दूसरा गंभीर

Tue, 11 Jun 2024 11:12 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Jun 2024 11:12 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय बस चालक शराब के नशे में था। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है।

विज्ञापन
Bus Trampled street vendor and entered society breaking the wall in Noida
लोगों को कुचलते हुए सोसाइटी में घुसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवारियों से भरी तेज रफ्तार निजी बस रेहड़ी को कुचलकर दीवार तोड़ती हुई सेक्टर-118 स्थित श्रीराम अपार्टमेंट हाउसिंग सोसाइटी के अंदर घुस गई। मंगलवार शाम को हुए हादसे में मोमोज की रेहड़ी पर काम करने वाले दीपक (32) और सुशील (20) बस की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दीपक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


अवाना टूर एंड ट्रेवेल्स की बस किसी कंपनी से अटैच है। मंगलवार शाम को बस सेक्टर-118 की तरफ से जा रही थी। बस में 25 सवारियां बैठी थीं। सेक्टर-118 स्थित श्रीराम अपार्टमेंट के पास तेज रफ्तार बस मोमोज की रेहड़ी में टक्कर मारने के बाद दीवार तोड़ती हुई सोसाइटी के अंदर घुस गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन

हादसे में सोसाइटी की दीवार के पास भगत सिंह के मोमोज की रेहड़ी पर काम करने वाले दीपक और सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दीपक ने दम तोड़ दिया। वहीं सुशील की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीम बस चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- नशे में था ड्राइवर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय बस चालक शराब के नशे में था। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल हुआ है। पुलिस की टीम चालक की तलाश में जुटी है। वहीं हादसे में बस सवार लोग सहम गए। बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटे लगी है। 

विज्ञापन

मौके पर मची अफरातफरी, वीडियो हुआ वायरल 
इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के पास कई दुकानें और रेहड़ियां लगती हैं। शाम के वक्त काफी संख्या में लोग वहां मौजूद होते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर बस की दिशा थोड़ी बदल जाती तब कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना के बाद की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed