फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bus service starts from gurgaon to khatu shyam ji

श्री खाटू श्याम के लिए गुड़गांव से बस सेवा शुरू

Tue, 26 Apr 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 26 Apr 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
bus service starts from gurgaon to khatu shyam ji
- फोटो : file photo

हरियाणा रोडवेज के गुड़गांव डिपो से सोमवार को श्री खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू हुई। इस बस को गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुड़गांव से बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन के लिए जाते हैं। इन्हीं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोजाना सुबह 8:00 बजे से खाटू श्याम के लिए बस शुरू की गई है।
विज्ञापन


जो दोपहर तीन बजे वहां पहुंचेगी और भक्तों को दर्शन करा शाम 6:00 बजे गुड़गांव के लिए रवाना हो जाएगी। गुड़गांव रोडवेज डिपो के ट्रैफिक मैनेजर नवजीत बजाज ने बताया कि यह बस इफ्को चौक, राजीव चौक, धारूहेड़ा, बावल, बहरोड़, कोटपूतली, पाटन, नीमका, थाना व रींगस होते हुए खाटू श्याम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां से यात्रियों को लेकर शाम छह बजे गुड़गांव के लिए रवाना होगी। पहली बस से खाटू श्याम रवाना होने वाले यात्रियों को विधायक अग्रवाल ने बधाई दी।

उन्होंने कहा कि खाटू श्याम स्थित गुड़गांव वाली धर्मशाला श्याम बसेरा में यात्रियों के नहाने और बस वापसी के समय तक सामान रखने की व्यवस्था निशुल्क की गई है। श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल के अध्यक्ष विष्णु मंगला को  इस बस सेवा की पहली सवारी बनने का मौका मिला।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed