{"_id":"571e09064f1c1b9327a91603","slug":"bus-service-starts-from-gurgaon-to-khatu-shyam-ji","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री खाटू श्याम के लिए गुड़गांव से बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री खाटू श्याम के लिए गुड़गांव से बस सेवा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज के गुड़गांव डिपो से सोमवार को श्री खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू हुई। इस बस को गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुड़गांव से बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन के लिए जाते हैं। इन्हीं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोजाना सुबह 8:00 बजे से खाटू श्याम के लिए बस शुरू की गई है।
विज्ञापन
जो दोपहर तीन बजे वहां पहुंचेगी और भक्तों को दर्शन करा शाम 6:00 बजे गुड़गांव के लिए रवाना हो जाएगी। गुड़गांव रोडवेज डिपो के ट्रैफिक मैनेजर नवजीत बजाज ने बताया कि यह बस इफ्को चौक, राजीव चौक, धारूहेड़ा, बावल, बहरोड़, कोटपूतली, पाटन, नीमका, थाना व रींगस होते हुए खाटू श्याम पहुंचेगी।
विज्ञापन
हां से यात्रियों को लेकर शाम छह बजे गुड़गांव के लिए रवाना होगी। पहली बस से खाटू श्याम रवाना होने वाले यात्रियों को विधायक अग्रवाल ने बधाई दी।
उन्होंने कहा कि खाटू श्याम स्थित गुड़गांव वाली धर्मशाला श्याम बसेरा में यात्रियों के नहाने और बस वापसी के समय तक सामान रखने की व्यवस्था निशुल्क की गई है। श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल के अध्यक्ष विष्णु मंगला को इस बस सेवा की पहली सवारी बनने का मौका मिला।