{"_id":"953069a1c7666ce8d1027f83bce926ec","slug":"bus-service-for-govardhan-parikrama-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन परिक्रमा के लिए बस सेवा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन परिक्रमा के लिए बस सेवा दी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दिवाली के दूसरे दिन होने वाली गोवर्धन पूजा पर शहर से पहली बार श्रद्धालु बिना धक्के खाए बांके बिहारी के दर्शन के साथ ही पर्वत की परिक्रमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
सेक्टर-30 स्थित श्री शिव मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू की है। इस एक दिन के टूर के लिए श्रद्धालुओं को 450 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
मंदिर समिति की पहल पर लोगों की प्रतिक्रिया का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ दिन पूर्व ही बनाई गई योजना में दो बसों की बुकिंग फुल हो गई है और लोगों की बढ़ती मांग पर तीसरी बस की बुकिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन
मंदिर समिति के प्रधान डीके गोयल ने बताया कि बस गोवर्धन पूजा के दिन श्रद्धालुओं को लेकर सुबह पांच बजे रवाना होगी। बांके बिहारी के दर्शन के बाद श्रद्धालु नाश्ता करके गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा शुरू करेंगे।
दो बार परिक्रमा करके रात आठ बजे तक श्रद्धालु खाली हो जाएंगे। टूर के लिए मंदिर समिति ने सबके खाने और आराम की भी व्यवस्था कराई है।