{"_id":"79a3b8490c5939e553d0899af3d50dba","slug":"bus-aconite-a-btech-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस ने बुझाया घर का दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस ने बुझाया घर का दीपक
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Apr 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में शुक्रवार शाम बस की चपेट में आकर बीटेक के छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
कासना पुलिस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-93 निवासी पीके अग्रवाल का बेटा नेहुल अग्रवाल ग्रेटर नोएडा के एनआईटी कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।
शुक्रवार शाम कॉलेज से छुट्टी के बाद घर आने के लिए गलगोटिया कॉलेज के पास स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। उसी समय एक निजी बस तेज रफ्तार से आई और नेहुल को टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बस को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। पीड़ित परिजनों की ओर से आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।