दिल्ली में अगर जलाया कूड़ा तो बढ़ सकती है आपकी परेशानी
उद्यान विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को कूड़ा न जलाने की दिलाई शपथ
कूड़ा और पत्तियां जलाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: नगर निगम
- उद्यान विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को कूड़ा न जलाने की दिलाई शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम सड़कों और पार्कों में कूड़ा व पत्ते जलाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करेगा। उसने दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को लेकर मंगलवार को बैठक में कूड़े और पत्तियों को जलाए जाने से प्रदूषण बढने की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा उद्यान विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रदूषण कम करने के लिए कदम उठाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर महापौर श्याम शर्मा ने चारों जोनों के उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग होकर कार्य करें। प्रदूषण की समस्या सभी परेशान है।
इस कारण प्रदूषण को कम करने का प्रयास करें। वहीं स्थायी समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने आदेश दिया कि पार्कों में घास लगाई जाए और अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने बैठक के बाद सभी जोनों के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कूड़ा खुले में न जलाने और पार्कों में गड्ढा खोदकर पत्तियों को दबाने का आदेश दिया।
स्कूलों की छुट्टी कम की
पत्ते जलाने की घटनाओं की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए और उन्होंने आग बुझाने की जिम्मेदारी मालियों की तय की। ऐसा नहीं करने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वे अपने अधिकार क्षेत्र, पार्कों, सड़कों, गलियों में किसी भी प्रकार की पत्तियां व कूड़ा नहीं जलाएंगे और किसी और को भी कूड़ा नहीं जलाने की प्रेरणा देंगे। दिल्ली को हरा-भरा, स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिदिन प्रयत्नशील रहेंगे।
राजधानी में प्रदूषण का प्रकोप कम होने पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने स्कूलों की छुट्टी कम कर दी है। उसके सभी स्कूल अब 10 नवंबर से खुल जाएंगे। उसने पहले 12 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टी की थी, जबकि अन्य दोनों नगर निगम ने नौ नवंबर तक छुट्टी करने की घोषणा की थी।