फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Burari Vehicle Testing Centre to be fully automated station

Delhi News: बुराड़ी वाहन परीक्षण केंद्र अब बनेगा पूरी तरह स्वचालित स्टेशन, 11.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Mon, 01 Dec 2025 07:01 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 Dec 2025 07:01 AM IST
सार

दिल्ली में भारी वाहनों की फिटनेस जांच कराना कुछ हद तक आसान हो जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार की संस्था दिल्ली ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बुराड़ी वाहन परीक्षण केंद्र रीडेवलपमेंट के लिए करीब 11.27 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किया है। ये काम 4 महीने में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Burari Vehicle Testing Centre to be fully automated station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बुराड़ी का पुराना वाहन परीक्षण केंद्र पूरी तरह स्वचालित टेस्टिंग स्टेशन में बदल जाएगा। इससे न केवल वाहन जांच क्षमता बढ़ेगी, बल्कि डीटीसी सहित सभी सरकारी और वाणिज्यिक वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग पहले से कहीं तेज और सटीक हो जाएगी। वाहन मालिकों को यहां स्लॉट नहीं मिलने की दिक्कत खत्म हो जाएगी, इन्हें मजबूरन पड़ोसी राज्यों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


दिल्ली में भारी वाहनों की फिटनेस जांच कराना कुछ हद तक आसान हो जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार की संस्था दिल्ली ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बुराड़ी वाहन परीक्षण केंद्र रीडेवलपमेंट के लिए करीब 11.27 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किया है। ये काम 4 महीने में पूरा हो जाएगा। केंद्र के ऑटोमेटेड होने पर वाहनों की फिटनेस रिपोर्ट अधिक सटीक और भरोसेमंद रूप से तैयार होगी। नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन में आधुनिक जांच लेन, हाईटेक मशीनें, सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा निगरानी, वाहनों के प्रवेश और निकलने के लिए डेडीकेटेड रास्ता, आग से बचाव के लिए आधुनिक प्रणाली होगी। इसके भवन को नया डिजाइन मिलेगा और बिजली से जुड़ी सुविधाएं अपग्रेड की जाएंगी। इससे यहां वाहनों की फिटनेस जांच प्रक्रिया तेज होगी और वाहन मालिकों को कम समय में फिटनेस रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली के प्रमुख परीक्षण केंद्र में से एक
बुराड़ी का यह केंद्र दिल्ली के प्रमुख परीक्षण केंद्र में से एक है, जहां भारी वाहन, हल्के वाहन, दुपहिया, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और अन्य वाणिज्यिक वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग होती है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड और नगर निगमों के सभी सरकारी वाहनों की जांच भी इसी केंद्र पर होती है। लंबे समय से ये केंद्र मैनुअल तरीके से काम कर रहा था, जिसके कारण भीड़ और लोगों को देरी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर 9 दिसंबर तक भरे जाएंगे
टेंडर 19 नवंबर को जारी हुए हैं। इसकी निविदा 9 दिसंबर तक भरी जाएगी। उसी दिन बोली भी खोली जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ऑटोमेशन की वजह से जांच प्रक्रिया पूरी तरह मानक और एकसमान हो जाएगी। पहले जहां मैनुअल जांच में समय लगता था। इस कारण हरदिन कम वाहनों की फिटनेस हो पाती थी। आधुनिक स्टेशन से न केवल जांच क्षमता बढ़ेगी, बल्कि बसों और अन्य वाहनों की फिटनेस जांच तेजी से होगी। इससे डीटीसी बसों की फिटनेस जांच में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed