फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bull kills elderly man in Dankaur Greater Noida

सांड ने बुजुर्ग की ली जान: हमला कर वृद्धा के पेट में घुसाया सींग, दर्दनाक मौत; ग्रामीण बोले- बढ़ रहे हमले

Wed, 24 Sep 2025 07:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 Sep 2025 07:39 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में लावारिश गोवंश की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर लावारिश सांड आपस में भिड़ंत कर एक दूसरे को घायल कर देते हैं। इन भिड़ंत में राहगीर घायल हो जाते हैं।

विज्ञापन
Bull kills elderly man in Dankaur Greater Noida
वृद्धा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर के देवटा गांव में घर से किसी काम से निकली वृद्धा पर सांड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में सांड का सींग महिला के पेट में घुस गया। गंभीर अवस्था में परिवार के लोगों ने वृद्धा को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


देवटा गांव निवासी शांति देवी पत्नी विजयपाल सिंह भाटी बुधवार सुबह घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थीं। रास्ते में एक लावारिश सांड ने अचानक वृद्धा पर हमला कर दिया। हमले में सांड का सींग वृद्धा के पेट में घुस गया। महिला गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इस दौरान राहगीरों ने महिला को सांड से बचाया और परिजन को सूचना दी। परिजन वृद्धा को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल ले गए।यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में लावारिश गोवंश की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर लावारिश सांड आपस में भिड़ंत कर एक दूसरे को घायल कर देते हैं। इन भिड़ंत में राहगीर घायल हो जाते हैं। वहीं, कई बार सांड राहगीरों पर ही हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं भेजा जा रहा गोशालाओं में गोवंश
शासन के आदेशों के बाद गोशालाएं बनाई गईं हैं लेकिन गोवंशों को टीमें नहीं ले जाती हैं। खर्च बचाने के लिए प्राधिकरणों की बनाई गई गोशालाओं में इन गोवंशों को नहीं ले जाया जाता है। इसीलिए सड़कों पर सांड उत्पात मचाते हैं। इन घटनाओं का जिम्मदार गोशाला तक गोवंशों को न पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed