{"_id":"5ce275a8bdec22078775bd9c","slug":"bulandshahr-two-drown-in-ganga-three-saved-during-ganga-snan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः बच्चे का मुंडन कराने आया था परिवार, गंगा में डूबे तीन युवक, दो को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः बच्चे का मुंडन कराने आया था परिवार, गंगा में डूबे तीन युवक, दो को निकाला
Mon, 20 May 2019 04:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 20 May 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर से एक हादसे की खबर है। यहां अनूपशहर के नयाघाट में बच्चे का मुंडन कराने आए एक परिवार के तीन युवक गंगा स्नान के दौरान डूब गए। इनमें से दो युवक निकाल लिए गए, एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लापता युवक मथुरा के नेरा गांव का निवासी हैं। गोताखोर युवक की तलाश में लगे हुए हैं।
शनिवार को बागपत में भी हुआ था एक ऐसा ही हादसा
दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गए दस साल के बच्चे की डूब जाने से मौत हो गई थी। बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। यमुना में बच्चा बरामद हुआ।
विज्ञापन
शनिवार को शाम करीब चार बजे छपरौली का सुभान (10) पुत्र अफजाल कस्बे के अन्य बच्चों के साथ यमुना में नहाने चला गया। साथी बच्चे यमुना किनारे पर नहा रहे थे, जबकि सुभान खेल-खेल में इन बच्चों से अलग हो गया। नहाने के बाद साथी बच्चे एक बुग्गी पर सवार होकर घर लौट आए, जबकि सुभान छूट गया। बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की।
विज्ञापन
साथी बच्चों से पूछा तो उन्होंने यमुना में नहाने के लिए गए होने की बात बताई। परिजन और कस्बे के लोग यमुना में तलाश के लिए पहुंचे। मंदिर के सामने परिजनों को दस साल का सुभान बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच करने के बाद सुभान को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही गम का माहौल बन गया। बच्चे की मौत के बाद कस्बे में भी गम का माहौल बन गया।
आए दिन हो रहे हादसे
यमुना में डूबने से आए दिन लोगों की मौत हो रही है। बागपत में पिछले महीने ही युवक की मौत हुई थी। इससे पहले काठा में मां-बेटी की मौत हो गई थी।