{"_id":"5d3aaea48ebc3e6cf13a2bf3","slug":"bulandshahr-district-jail-prisoner-commits-suicide-in-kitchen-convict-of-dowry-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: जेल में फंदे से लटका मिला बंदी का शव, पत्नी की हत्या के मामले में था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: जेल में फंदे से लटका मिला बंदी का शव, पत्नी की हत्या के मामले में था बंद
Fri, 26 Jul 2019 03:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीबीनगर/ बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीबीनगर/ बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 26 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
मृतक नीरज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नीरज का शव शुक्रवार सुबह जेल अस्पताल के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव धारा सिंह की मढैय्या थाना बीबीनगर निवासी नीरज (30) की पत्नी की बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मायके वालों ने नीरज व उसके परिजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर लिया था। उसे 12 जून को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा गया। जेल प्रशासन ने बताया कि 23 जुलाई को तबीयत खराब होने पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे उसका शव अस्पताल के रसोई घर में बने स्टोर रूम में लटका मिला। उसके गले में गमछे का फंदा लगा था। जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन