{"_id":"5dd8ecaa8ebc3e54db48410e","slug":"bulandshahr-brother-s-meaning-rises-in-place-of-sister-s-doli-dj-becomes-cause-of-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः बहन की डोली की जगह उठी भाई की अर्थी, डीजे बना मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः बहन की डोली की जगह उठी भाई की अर्थी, डीजे बना मौत की वजह
Sat, 23 Nov 2019 02:52 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में डीजे को लेकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के खुर्जा स्थित पहासू थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी बनवारी लाल पुत्री की शादी आज यानि शनिवार को होनी थी। शुक्रवार देर रात को उनके पड़ोसी डीजे बजाने लगे, जिसका बनवारी के पुत्र ब्रजेश उर्फ ब्रज कुमार और कोमल ने विरोध किया। इसको लेकर विवाद होने लगा।
विज्ञापन
उस समय ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन, कुछ ही देर बाद आरोपी पड़ोसी ने बनवारी के घर पहुंचकर ब्रज कुमार पर हमला बोल दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे भाई कोमल पर भी उन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले के चलते ब्रज कुमार और कोमल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बुलंदशहर में डीजे को लेकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ भी लिया और उनसे चाकू छीन लिया। इसके बाद दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल ब्रज कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि कोमल का उपचार चल रहा है।
murder in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
ब्रजेश उर्फ ब्रज कुमार की मौत के बाद परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। बृजेश की बहन की आज शादी होनी थी। उधर, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।