फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr: Animal theft case filed against chairman of Chhatari Nagar Panchayat four accused arrested

बुलंदशहर : छतारी नगर पंचायत के चेयरमैन पर पशु चोरी का मुकदमा दर्ज, चार आरोपी धरे

Sat, 04 Jul 2020 07:30 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 04 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr: Animal theft case filed against chairman of Chhatari Nagar Panchayat four accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना दी कि कुछ बदमाश पशु चोरी कर कर ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद बदायूं निवासी जाहिद,अकबर, शाकिर और छतारी निवासी महबूब को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक वाहन में 7 पशु भी बरामद कर लिए गए।

विज्ञापन


पूछताछ में चोरों  ने बताया कि क्षेत्र से ही पशुओं को चुराया गया था और पशु चोरी के मामले में छतारी के चेयरमैन हाजी अशरफ भी लिप्त हैं। अशरफ के कहने पर ही पशुओं की चोरी की गई थी और चेयरमैन की गाड़ी से ही चोरी किए गए पशुओं को जिले से बाहर भेजने की तैयारी थी।  मामले में चेयरमैन का नाम सामने आते ही पुलिस ने पकड़ में आए बदमाशों के साथ चेयरमैन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में चेयरमैन ने खुद को निर्दोष बताया है और मुकदमा राजनीति से प्रेरित बताया है।  फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed