फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A dilapidated building collapses in Paharganj one child killed and three others injured

Paharganj Building Collapse: पहाड़गंज में जर्जर इमारत गिरी, मासूम की मौत, तीन अन्य जख्मी

Fri, 17 Jun 2022 01:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Jun 2022 01:49 AM IST
सार

पहाड़गंज के खन्ना सिनेमा में हुआ हादासा, यहां करीब 300 गज की जर्जर इमारत में रह रहा था एक परिवार। रात करीब 8.40 बजे अचानक भरभराकर गिरी इमारत। 

विज्ञापन
A dilapidated building collapses in Paharganj one child killed and three others injured
Building collapse in Paharganj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बृहस्पतिवार रात एक जर्जर मकान भर-भराकर जमींदोज हो गया। हादसे के समय मकान में एक परिवार के चार सदस्य मौजूद थे, सभी मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। बाद में लोग राहत और बचाव में जुट गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की नौ गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। तुरंत मलबा हटाकर एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चों को निकलकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां साढ़े तीन साल के मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त अमजद के रूप में हुई है। घायल जहीर (52), इसकी बेटी आरिफा (8) और डेढ़ साल की जरीना का अस्पताल में इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक मौके से मलबा हटाने का काम जारी था। पुलिस व पुलिस व दमकल विभाग के अलावा नगर निगम व दूसरी टीमों को भी बुला लिया गया था। मलबे में किसी और के दबे होने की कम ही संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पहाड़गंज इलाके में विवेक होटल के नजदीक करीब 100 वर्ष से पुराना खन्ना सिनेमा हॉल था। कई दशकों से सिनेमा हॉल तो बंद था। करीब 300 गज के सिनेमा हॉल की जर्जर इमारत में जहीर अपने परिवार के साथ रह रहा था। जहीर प्राइवेट नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात को उसकी पत्नी किसी काम से बाहर निकली थी। घर में जहीर के अलावा उसके तीन बच्चे आरिफा, अमजद और जरीना मौजूद थे। अचानक रात करीब 8.40 बजे मकान भर-भराकर गिर गया। तेज आवाज हुई तो आसपास मौजूद लोग मदद को भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव दल को सूचना देने के बाद स्थानीय लोग खुद ही मलबा हटाकर घायलों को निकालने में जुट गए। बाद में बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया। बचाव दल ने मलबे से जहीर व उसके तीनों बच्चों अमजद, जरीना और आरिफा को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया, जहां अमजद को मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना था सिनेमा हॉल की इमारत काफी जर्जर थी। लोगों के समझाने के बाद भी परिवार यहां रहना नहीं छोड़ रहा था।

मौके पर पहुंची जहींर की पत्नी तो उड़ गए होशग
मकान गिरने के कुछ ही देर बाद जहीर की पत्नी मौके पर पहुंच गई। मकान को गिरा देखकर उसके होश उड़ गए। वह बदहवास अपने परिवार को मलबे से ढूंढने लगी। इस बीच बचाव दल भी वहां पहुंच गया। मलबे में जब उसने अपने बेटे अमजद को खून से लथपथ देखा तो उसने होश खो दिए। वह बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी पत्नी को काबू किया। बाद में मलबे से बाकी घायलों को निकालकर कलावती और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया गया। पहाड़गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed