फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   budget of delhi government will be presented on wednesday

दिल्ली के बजट पर दिखेगी भाजपा की झलक

Wed, 09 Jul 2014 02:06 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
budget of delhi government will be presented on wednesday

केन्द्र सरकार के आम बजट के साथ ही दिल्ली का बजट भी बृहस्पतिवार को पेश होगा। पन्द्रह साल से कांग्रेस सरकार की अगुवाई वाले बजट पर राष्ट्रपति शासन में भाजपा के विजन की झलक दिख सकती है।

विज्ञापन


लंबित योजनाओं की सूची बनाकर कांग्रेस शासन के कार्यों को दिखाने के साथ ही भविष्य में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने वाले वायदे भी दिख सकते हैं।
विज्ञापन


वोटरों को लुभाने के लिए इस बजट में कई अहम फैसले हो सकते हैं।

महंगाई की चोट पर सब्सिडी का मरहम?

budget of delhi government will be presented on wednesday

सूत्र बताते हैं कि महंगाई की मार झेल रही जनता को बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी बहाल करके कुछ राहत दी जा सकती है। राहत कितनी होगी, अभी यह तय नहीं है।

भाजपा के विधायक भी पार्टी हाईकमान को बता चुके हैं कि बिजली सब्सिडी हटाए जाने से महंगाई अधिक दिख रही है। ऐसे में शुरुआती 200 यूनिट तक 1.90 रुपये और उससे आगे की यूनिट पर 80 पैसे की सब्सिडी दी जा सकती है।

हालांकि एक प्रस्ताव यह भी है कि 200 यूनिट तक 1.20 रुपये और उससे ऊपर 400 यूनिट तक खर्च पहुंचने पर पूरे बिल पर प्रति यूनिट 80 पैसे की सब्सिडी दी जाए।

इस बजट में होंगे कई अहम फैसले

budget of delhi government will be presented on wednesday

दिल्ली सरकार के सूत्र बताते हैं कि वैल्यू एडेड टैक्स (वैट), सर्किल रेट, वाहन रजिस्ट्रेशन टैक्स बढ़ाने को लेकर कोई कवायद नहीं है।

उपराज्यपाल नजीब जंग की तरफ से विभागों को संकेत मिले हैं कि जब नई सरकार दिल्ली में आएगी तभी जनता पर कोई बोझ डालने या नहीं डालने का फैसला होगा।

वहीं मेट्रो रेल, फ्लाईओवर, स्कूलों की संख्या बढ़ाने के प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने के अलावा अनधिकृत कॉलोनियों में विकास और ड्रेनेज के मास्टर प्लान पर भी खर्च का प्रावधान किया जा सकता है।

विज्ञापन

केन्द्रीय बजट में हिस्सेदारी बढ़ाने की उम्मीद

budget of delhi government will be presented on wednesday

केन्द्रीय बजट से दिल्ली पुलिस के आधुनिकीकरण, महिला सुरक्षा फंड, केन्द्रीय बजट में हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है।

जवाहर लाल नेहरु नवीकरण योजना की पुरानी राशि खर्च नहीं होने से गरीबों के लिए मकान व पार्किंग जैसी योजनाओं के लिए मिलने वाली राशि में कटौती हो सकती है।

इन सबके बीच वर्षों से लंबित केन्द्रीय बजट में हिस्सेदारी बढ़ाए जाने की उम्मीद दिल्ली सरकार के अधिकारियों को है। अभी सिर्फ 325 करोड़ रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed