बसपा में टिकट को लेकर बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे कमल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी प्रसाद मौर्य की बगावत के बाद गौतमबुद्ध नगर में बसपा में भी बिखराव शुरू हो गया है। हाल ही में भाजपा का दामन छोड़ बसपा में शामिल हुए कमल शर्मा को जब नोएडा विधानसभा से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जेवर विधानसभा से ताल ठोंक दी है।
पार्टी में बगावत को देखकर बसपा में खलबली मच गई है। हाल ही में कमल शर्मा बसपा में शामिल हुए थे। इस दौरान तय हुआ था कि कमल को नोएडा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी उतारेगी।
सूत्र बताते हैं कि कमल शर्मा की मुलाकात सीधे बसपा सुप्रीमो मायावती से कराई गई थी। मुलाकात के तुरंत बाद ही कमल ने नोएडा में यह कहना शुरू कर दिया था कि उनका टिकट हो गया, लेकिन कमल के विरोधी बसपा नेता मायावती के पास पहुंचे और उन्होंने शिकायत कर दी कि कमल अभी भी भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के नजदीक हैं।
विधानसभा सीटों पर टकराव की संभावना बढ़ी
उनकी योजना है कि जैसे ही चुनाव होने वाले होंगे वे पलटी मारकर फिर भाजपा में चले जाएंगे। जैसे जब लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रमेश चंद्र तोमर पार्टी को धोखा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।
शर्त पूरी नहीं कर पाए कमल
जिन शर्तों के मुताबिक कमल ने भाजपा छोड़ बसपा को ज्वाइन किया था। उनको पूरा करने में वह असमर्थ रहे, इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
अब बसपा नोएडा से प्रत्याशी उतारने के लिए अपने दल के साथ-साथ दूसरे नेताओं से भी बात कर रही है, लेकिन जब से बसपा में अंदरूनी बगावत शुरू हुई है, पार्टी के लिए टिकट मांगने वालों के पैर ठिठक गए हैं।
तीन में से दो एमएलए हैं
जिले में तीन विधानसभाएं हैं। नोएडा से बसपा का कोई प्रत्याशी नहीं है। दादरी विधानसभा से बसपा के ही सत्यवीर गुर्जर और जेवर से वेदराम भाटी विधायक के साथ-साथ घोषित प्रत्याशी भी हैं। इसके अलावा नोएडा से सपा ने अशोक चौहान व जेवर से वेबन नागर को प्रत्याशी बनाया है। दूसरे दलों ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।