{"_id":"0b85a4ec7b422adaf7e383394a9d74a8","slug":"bsp-mp-paras-dairy-cheese-mixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सांसद की पारस डेयरी का पनीर भी मिलावटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सांसद की पारस डेयरी का पनीर भी मिलावटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Apr 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्धनगर से बसपा के सांसद और हाल ही में सपा शामिल हुए सुरेंद्र नागर की दूध फैक्ट्री पारस का पनीर भी फेल हो गया है। होली पर लिया गया नमूना प्रदेश सरकार की परीक्षण लैब में मानकों पर खरा नहीं उतरा।
विज्ञापन
रिपोर्ट बताती है कि पनीर मिल्क पाउडर से बना था, इसमें फैट नहीं थी। पिछले सप्ताह ही सांसद की डेयरी का दूध भी परीक्षण में फेल हो चुका है।
बसपा सांसद सुरेंद्र नागर की साहिबाबाद और गुलावठी में दूध फैक्ट्रियां हैं। पारस नाम से इनके उत्पाद देश भर में बेचे जाते हैं। दूध की परीक्षण रिपोर्ट पिछले सप्ताह फेल आई थी। मंगलवार को पनीर की नमूना रिपोर्ट भी अधिकारियों को प्राप्त हो गई।
विज्ञापन
पारस कंपनी का पनीर राज्य परीक्षण प्रयोगशाला ने खाने योग्य नहीं पाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पनीर को या तो मिल्क पाउडर से या फिर अधोमानक दूध से तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
डीओ विनीत सिंह ने बताया कि दूध के बाद अब पनीर का नमूना फेल हो गया है। यह खाने योग्य नहीं है। कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रबंधन चाहे देशभर में कहीं पर भी दोबारा परीक्षण करा सकता है। कंपनी के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया जाएगा।