बीएसपी नेता व प्रॉपटी डीलर मुनव्वर अनजाने में अपने बेटों की लाश पर बैठकर उनको तलाश करने की योजना बना रहा था। इस बात का खुलासा आरोपी बंटी ने पुलिस की पूछताछ में किया है।
हत्या के बाद आरोपी ने उतार लिए थे मां-बेटियों के गहने
2 of 12
munawwar hasan
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया है कि 17 मई को जमानत मिलने के बाद मुनव्वर अपने घर पहुंचा। वहां से वह कमल विहार स्थित अपने ऑफिस आ गया। कुछ देर वहां रहने के बाद वह बंटी के साथ अपने उस पुराने वाले मकान में पहुंचा, जहां आरोपी ने उसके बेटों की हत्या कर उन्हें गाड़ दिया था।
मुनव्वर की 15 संपत्तियों का पुलिस को चला पता
3 of 12
munawwar hasan
- फोटो : अमर उजाला
मुनव्वर उसी जगह पर बैठ गया जहां उसके दोनों बेटों को जमीन के भीतर गाड़ा गया था। बंटी के मुताबिक मुनव्वर काफी देर तक वहां बैठकर अपनी पत्नी और बेटों की गुमशुदगी की बात करता रहा। वह बंटी के साथ मिलकर उन्हें तलाश करने की योजना बनाता रहा।
4 of 12
munawwar hasan
- फोटो : अमर उजाला
बंटी ने बताया कि मुनव्वर उस पर पूरा यकीन करता था, इसलिए वह हर बात उसे बताता था। मुनव्वर ने उससे यह भी पूछा था कि इस मामले में किसका हाथ हो सकता है। लेकिन बंटी उसके सामने इस तरह से पेश आ रहा था कि उसे बंटी पर कभी शक नहीं हुआ।
5 of 12
munawwar hasan
- फोटो : अमर उजाला
मुनव्वर हसन की पत्नी और बेटियों की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उनके गहने उतार लिए थे। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर गहने बरामद करने का प्रयास करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तीन दिन की रिमांड मिली थी, जिसकी अवधि बृहस्पतिवार को खत्म हो रही है। पुलिस अदालत से आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी।