फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Madrassa boys thrashed for not saying 'Bharat Mata ki jai'

'भारत माता की जय' नहीं बोलने पर मदरसे के छात्रों की पिटाई

Wed, 30 Mar 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
Madrassa boys thrashed for not saying 'Bharat Mata ki jai'
भारत माता की जय ना बोलने पर तोड़ा हाथ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

बेगमपुर इलाके के एक मदरसे में पढ़ने वाले तीन छात्रों की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। छात्रों का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उन्हें भारत माता की जय कहने के लिए कहा था। मना करने पर उनकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इसमें एक छात्र का हाथ टूट गया है। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूलत: बिहार के पूर्णिया के रहने वाले तीन छात्र अजमल, दिलकश और नईम बेगमपुर स्थित मोहम्मदिया मस्जिद के मदरसे में पढ़ते हैं। तीनों मदरसे में ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों नमाज पढ़ने के बाद बांस वाली पार्क में घूमने गए थे

Madrassa boys thrashed for not saying 'Bharat Mata ki jai'

छात्रों का कहना है कि 26 मार्च की शाम छह बजे तीनों नमाज पढ़ने के बाद बांस वाली पार्क में घूमने गए थे। वहां पर तीन चार युवक बैठे थे। छात्रों का आरोप है कि कुछ देर बाद युवकों ने उन्हें अपने पास बुलाया और भारत माता की जय कहने के लिए कहा।

ऐसा कहने से मना करने पर आरोपियों ने उन्हें जय माता दी कहने के लिए कहा। इंकार करने पर एक युवक ने अफजल की पिटाई शुरू कर दी।

जब वह अफजल को बचाने लगे तो युवकों ने तीनों की जमकर पिटाई की और घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। उन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना में दिलकश का हाथ टूट गया

Madrassa boys thrashed for not saying 'Bharat Mata ki jai'

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों का उपचार कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। घटना में दिलकश का हाथ टूट गया।

छात्रों ने बताया कि पुलिस ने तीनों का बयान दर्ज किया है। जिसमें उन लोगों ने दो आरोपियों का नाम भी बताया है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

वहीं इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है। हालांकि उनका कहना है कि मारपीट की घटना हुई है और पीड़ितों के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस बाबत मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed