फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brutal murder of a social worker in Delhi by hitting him with a hammer

Delhi: सामाजिक कार्यकर्ता की हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर नृशंस हत्या, इस वजह से आरोपी उससे था नाराज

Tue, 10 Jan 2023 06:35 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Jan 2023 06:35 AM IST
सार

आरोपी ने खुलासा किया है कि मृतक उसे कई बार जेल में बंद करवा चुका था, जिससे वह नाराज था। पुलिस ने मौके से हथौड़ा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Brutal murder of a social worker in Delhi by hitting him with a hammer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्वी जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में स्थित तुगलकाबाद एक्सटेंशन में सोमवार शाम एक सामाजिक कार्यकर्ता की सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि मृतक उसे कई बार जेल में बंद करवा चुका था, जिससे वह नाराज था। पुलिस ने मौके से हथौड़ा बरामद कर लिया है। मृतक की शिनाख्त अय्यूब(46)  के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वह अपने परिवार के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन गली नंबर 36 में रहता था। वह सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ दिल्ली पुलिस मित्र भी था। सोमवार शाम अय्यूब गली नंबर 38 के पास बैठकर किसी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गली नंबर 36 का रहने वाला साहिल हथौड़ा लेकर वहां पहुंचा। उसने हथौड़ा से अय्यूब के सिर पर तब तक हमला किया जब तक वह अचेत होकर गिर नहीं गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को पास के अस्पताल में ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को साहिल के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। साहिल ने बताया कि मृतक उसे कई बार पुलिस से पकड़वा चुका था। इस वजह से वह उससे नाराज था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन  आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पांच लाख की सुपारी लेकर गोली चलाने वाली किशोरी के दो साथी गिरफ्तार
भजनपुरा इलाके के सुभाष मोहल्ला में पांच लाख रुपये की सुपारी लेकर महिला पर गोली चलाने वाली 17 साल की किशोरी के दो और साथियों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुस्तफाबाद निवासी निजामुद्दीन व चांदबाग निवासी वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद कर लिया है। पुलिस को पीड़ित महिला खुर्शीदा के सौतेले बेटे व मुख्य साजिशकर्ता नासिर की तलाश है। शनिवार शाम को एक 17 साल की लड़की ने परचून की दुकान पर मौजूद खुर्शीदा को गोली मार दी थी। दो गोलियां उनकी छाती के नीचे लगी। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने मौके से ही गोली चलाने वाली लड़की को दबोच लिया। उसे पिस्टल समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वारदात के समय किशोरी के साथ और लोग भी ऑटो में सवार होकर   वहां पहुंचे थे। पुलिस ने ऑटो नंबर के आधार पर पता किया तो वह निजामुद्दीन नामक व्यक्ति का निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed