फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother was held hostage at gunpoint and sister was group misdeed in Nuh

भाई के सामने बहन की लूटी अस्मत: रास्ते पर तमंचे के बल पर रोका, फिर झाड़ियों में खींचकर बारी-बारी दुष्कर्म किया

Wed, 12 Feb 2025 06:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Feb 2025 06:04 PM IST
सार

पीड़िता नौशेरा गांव में अपनी बुआ से मिलने आई थी। गत चार फरवरी से ही गांव नोशेरा के रहने वाले तीन युवक पीछे लगे थे। सात फरवरी की देर शाम आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात किया अंजाम दिया।

विज्ञापन
Brother was held hostage at gunpoint and sister was group misdeed in Nuh
तीन युवकों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिले के सदर थाने के अंतर्गत उजीना नोशेरा मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन का जबरन रास्ता रोक हथियार तान भाई को बंधक बनाकर बहन से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर नूंह सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता नौशेरा गांव में अपनी बुआ से मिलने आई थी। गत चार फरवरी से ही गांव नोशेरा के रहने वाले तीन युवक पीछे लगे थे। सात फरवरी देर शाम पीड़िता अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। दावा है कि रात आठ बजे के करीब उजीना पुल नौशेरा सड़क के बीच तीनों आरोपी रास्ते में मिले। जिन्होंने जबरन मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान तीनों युवकों ने भाई पर हथियार तान दिया। जबकि पीड़िता से मारपीट करते हुए झाड़ियों और कीकरों के बीच में ले जाकर कपड़े फाड़ दिए। फिर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक दो युवक एक दूसरे को सोहैल और रिजवान नाम से पुकार रहे थे। 

विज्ञापन

शोर मचाते हुए अपने साथ हुई वारदात के बारे में भाई को बताया। जिन्होंने किसी तरह फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तीनों युवक घटनास्थल से फरार हो गए। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक आशा कुमारी का कहना है कि मंगलवार को शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किया था आरोपी भी जल्दी ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed