फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother in law killed eleven year old brother in law for money in delhi arrested

जीजा ने मासूम साले के साथ जो किया उसे जान प्यार और रिश्ते से उठ सकता है आपका भरोसा!

Thu, 17 Aug 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Aug 2017 03:56 PM IST
सार

पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह, फिलहाल पिछले एक साल से पत्नी रह रही थी मायके

जीजा ने 11 साल के मासूम साले को अगवा कर उतारा मौत के घाट

- पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह, फिलहाल पिछले एक साल से पत्नी रह रही थी मायके

- पत्नी ने पति के खिलाफ थाने, पुलिस उपायुक्त और महिला आयोग से की थी शिकायत

- इसी बात पर ससुराल वालों व पत्नी को सबक सिखाने की देता था आरोपी धमकी अमर

विज्ञापन
brother in law killed eleven year old brother in law for money in delhi arrested
प्रतीकात्मक चित्र

विस्तार

भजनपुरा इलाके में ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए एक युवक ने अपने 11 साल के मासूम साले की अगवा कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त श्रेष्ठ उर्फ चिट्टू (11) के रूप में हुई है। वारदात के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इसकी पहचान ललित (27) के रूप में हुई है। दरअस्ल ललित ने श्रेष्ठ की बहन से पांच साल पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन पारिवारिक विवाद के बाद ललित की पत्नी सोनल ने अपने मायके में रहना शुरू कर दिया था। सोनल ने पति के खिलाफ महिला आयोग के अलावा पुलिस से भी शिकायत की हुई थी।
विज्ञापन


इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने इकलौते साले श्रेष्ठ की हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंह सिंगला ने बताया कि श्रेष्ठ परिवार के साथ गली नंबर-33, गंगोत्री विहार, वेस्ट घोंडा में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टिमी के कार्यक्रम पर मटकी फोड़ के लिए निकला था श्रेष्ठ

brother in law killed eleven year old brother in law for money in delhi arrested

इसके परिवार में पिता विद्या प्रकाश शर्मा, मां निशा शर्मा व पांच बहनें हैं। श्रेष्ठ का पिता ताल कटोरा स्टेडियम में स्वीमिंग के कोच है, जबकि पास के पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। करीब पांच साल पूर्व श्रेष्ठ की तीसरे नंबर की बहन सोनल ने पड़ोस में रहने वाले ललित से प्रेम विवाह कर लिया था।

इस बात से सोनल का परिवार नाराज हो गया। इधर समय बीतने के साथ ललित सोनल से पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। नाराज होकर करीब एक साल पूर्व सोनल अपने मायके में आकर रहने लगी।उसने पति के खिलाफ थाने, डीसीपी ऑफिस व महिला आयोग में शिकायत दे दी।

मामला अभी मिडिएशन सेल में विचाराधीन है। आरोप है कि ललित परिवार को सबक सिखाने की धमकी देता रहता था। मंगलवार दोपहर को मोहल्ले में ही होने वाले जन्माष्टिमी के कार्यक्रम में मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए श्रेष्ठ घर से निकला।

वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश की। बाद में भजनपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। परिवार ने ललित पर ही शक जताया। इधर शाम के समय ललित भी वहां पहुंच गया और परिवार व पुलिस के साथ मिलकर श्रेष्ठ को ढूंढने का नाटक करने लगा।

पतंग दिलाने के बहाने किया मासूम को अगवा...

brother in law killed eleven year old brother in law for money in delhi arrested

पुलिस ने छानबीन के बाद ललित से सख्ती से पूछा तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह श्रेष्ठ को नरेला ले गया, वहां के हाथ पैर बांधकर उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मासूम का शव भी बरामद कर लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भेद खुल जाने पर आरोपी ने पूरी वारदात का खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मासूम श्रेष्ठ उसे रास्ते में मिला। उसने श्रेष्ठ से कहा कि वह उसे बढिय़ा वाली पतंग दिलाएगा। पतंग दिलाने व उड़ाने के बहाने वह उसे बाइक पर बिठाकर नरेला के जंगलों में ले गया। श्रेष्ठ के पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह जंगल में जाकर पतंग उड़ाएंगे।

जंगह पहुंचकर आरोपी ने मासूम के हाथ-पैर बांध और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में वह पास भजनपुरा आ गया। वहां वह परिवार के साथ मिलकर श्रेष्ठ को तलाश करने का नाटक करने लगा। लेकिन कुछ ही घंटों में आरोपी का भेद खुल गया।

पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी वारदात...

brother in law killed eleven year old brother in law for money in delhi arrested

श्रेष्ठ के परिजनों ने सबसे पहले शक ललित पर ही जताया था, लेकिन वारदात के कुछ ही देर बाद वह परिवार व पुलिस की जांच में शामिल हो गया था। इधर पुलिस की एक टीम ने श्रेष्ठ के घर के पास ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि 3.45 बजे ललित, श्रेष्ठ को अपने साथ ले जाते हुए दिख रहा था। उसने उस समय कपड़े भी दूसरे पहने हुए थे। ललित से जब इसके बार में पूछा गया तो वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा, लेकिन जल्द ही उसका भेद खुल गया।

क्या थी पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह...
पूछताछ के दौरान ललित ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसने सोनल से प्रेम विवाह कर लिया था। लेकिन इसके बाद सोनल का परिवार नाराज हो गया। यहां तक उन्होंने उससे संबंध भी खत्म कर लिया। ललित मोबाइल रिपेयरिंग का काम जानता था। लेकिन उसे दुकान खोलने के लिए पांच लाख की जरूरत थी।

​वह सोनल पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और सोनल अपने मायके आ गई। इधर आरोपी पैसे और सोनल के वापस आने की डिमांड करता रहा। ऐसा न होने पर वह अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था।

दो दिन पूर्व दी थी सोनल को अंजाम भुगतने की धमकी...

brother in law killed eleven year old brother in law for money in delhi arrested

मासूम श्रेष्ठ के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। बड़ी दुआओं के बाद भगवान ने परिवार की सुनी थी। श्रेष्ठ पांच बहनों के बाद पैदा हुआ था। इकलौते बेटे की मौत ने माता-पिता को बुरी तरह तोड़कर रख दिया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व ही ललित ने सोनल को फोन कर वापस घर आने के लिए कहा था।

ऐसा न करने पर उसने कुछ ऐसा कर जेल जाने की बात की थी, जिससे परिवार को बाद में पछताना पड़े। शायद ललित ने मासूम को अगवा कर हत्या करने की योजना पहले से बनाई हुई थी। अब परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed