फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brothel racket running in two places in delhi six including four women arrested

नकली ग्राहक के इशारे पर पुलिस ने मारा छापा: दिल्ली में दो जगह चल रहा था सेक्स रैकेट, चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2022 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 10:47 PM IST
सार

नकली ग्राहक मकान पर पहुंचा तो वहां सुधीर (33) नामक युवक मिला। उससे बातचीत करने के बाद सौदा 1500 रुपये में तय हो गया। सुधीर नकली ग्राहक को 38 वर्षीय महिला के पास ले गया। महिला ने नकली ग्राहक को दो लड़कियां दिखाईं। इसके बाद पुलिस टीम को इशारा कर दिया गया। 

विज्ञापन
brothel racket running in two places in delhi six including four women arrested
सेक्स रैकेट के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिले में दो अलग-अलग जगहों पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। लोकल पुलिस ने स्पेशल स्टाफ के साथ छापेमारी कर चार महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आनंद विहार इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां से पुलिस ने एक महिला व स्पा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं सीमापुरी इलाके के दिलशाद गार्डन में एक महिला अपने घर पर जिस्मफरोशी करवा रही थी। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं व एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम को सूचना मिली कि आनंद विहार के ऋषभ विहार में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया। 
विज्ञापन


एक नकली ग्राहक को ऋषभ विहार मार्केट में मौजूद स्पा सेंटर पर भेजा गया। सेंटर में पहुंचने पर वहां के स्वागत कक्ष में मैनेजर रामू प्रसाद (28) मिला। ग्राहक से मसाज के नाम पर 500 रुपये लेकर उसे एक महिला के साथ केबिन में भेज दिया गया। वहां महिला ने नकली ग्राहक से सेक्स के नाम पर एक हजार रुपये की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के बाद नकली ग्र्राहक ने पुलिस की टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद वहां छापेमारी कर 35 साल की रमहिला व मैनेजर रामू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि स्पा सेंटर का लाइसेंस खत्म है। स्पा सेंटर नितिन गुप्ता नामक व्यक्ति के नाम पर है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। शाहदरा जिला पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही है।


वहीं शुक्रवार को ही स्पेशल स्टाफ व लोकल पुलिस को खबर मिली कि दिलशाद गार्डन कालोनी के एक मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। फौरन एक टीम का गठन कर वहां भी एक नकली ग्राहक भेजा गया। नकली ग्राहक मकान पर पहुंचा तो वहां सुधीर (33) नामक युवक मिला। उससे बातचीत करने के बाद सौदा 1500 रुपये में तय हो गया। सुधीर नकली ग्राहक को 38 वर्षीय महिला के पास ले गया। महिला ने नकली ग्राहक को दो लड़कियां दिखाईं। इसके बाद पुलिस टीम को इशारा कर दिया गया। छापेमारी कर वहां से सुधीर के अलावा 38 वर्षीय महिला व 25 और 23 वर्षीय दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed