शादी के ऐन वक्त पर भाग गया दूल्हा, दुल्हन ने दर्ज कराया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला इलाके में शादी करने के लिए नहीं पहुंचने पर एक युवती ने दुल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। दरअसल युवती और युवक एक दूसरे को काफी समय से जानते थे और दोनों परिवार के सहमति से शादी करने का फैसला किया था।
लेकिन शादी के ऐन वक्त पर दुल्हे के भाग जाने के बाद युवती ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने दुल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती सपरिवार नरेला इलाके में रहती है। अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात मोहम्मद तमन्ना से हुई थी। वह पड़ोस में अपनी बहन और जीजा के साथ किराए के मकान में रहता था। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गया। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर तमन्ना ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
युवती ने अपने परिजनों से तमन्ना से शादी करने की बात बतायी। युवती के परिवार वालों ने तमन्ना के परिवार वालों से बात की और फिर दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गया।
तमन्ना के परिवार वालों ने पांच लाख रुपये लेने की बात कहीं। पचास हजार रुपये निकाह से पहले ही दे दिये गये। 29 मार्च को निकाह की तारीख तय हुई। युवती के परिवार वाले निकाह की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान तमन्ना की मां ने निकाह एक अप्रैल को करने की बात कही। युवती के परिवार वाले इस बात पर राजी हो गयेम।
एक अप्रैल को निकाह की तैयारी कर ली गयी। युवती के परिवार वाले तमन्ना को बुलाने की बात कही। पहले उसके परिवार वाले बहाना बनाते रहे फिर युवती के परिवार वालों से मारपीट शुरू कर दी।
युवती के पिता को जान से मारने की धमकी दी गयी। युवती को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने तमन्ना को फोन लगाया। लेकिन तमन्ना का फोन बंद था। अपने साथ हुए धोखाधड़ी को लेकर युवती ने इस बात की शिकायत थाने में करने का फैसला किया और उसने थाने में तमन्ना के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।