फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bride returns baarat when groom refuse to bow his head while jaimala.

जयमाला में दूल्हे ने नहीं झुकाया सिर तो लौटाई बारात

Sat, 14 Mar 2015 03:53 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
Bride returns baarat when groom refuse to bow his head while jaimala.

आपने बड़ी-बड़ी वजहों से घर के आंगन से बारात को लौटते देखा या सुना होगा मगर एक बारात मंडप से सीधे थाने पहुंचे और फिर लौट जाए वापस ऐसा आपने बहुत कम सुना होगा।

विज्ञापन


दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाद में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। साहिबाद में एक शादी के दौरान एक छोटी सी बात पर दुल्हन को गुस्सा आ गया।

दुल्हन के गुस्से के बाद मामला इतना गंभीर हो गया कि बरातियों और घरातियों को थाने जाना पड़ा। जिसके बाद मामला सुलझा तो नहीं पर बारात जरूर बैरंग लौट गई।

विज्ञापन

पु‌णे में काम के दौरान हुआ था प्यार

Bride returns baarat when groom refuse to bow his head while jaimala.

जानकारी के अनुसार थाना साहिबाद में दुल्हा रोहित गुलाठी महाराष्ट्र के पुणे से बारात लेकर साहिबाद के अनन्त वाटिका पहुंचा आया था। दुल्हन दीपिका जिससे उसकी शादी हो रही थी वह भी उसके साथ पु‌णे में ही एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। दोनों को नौकरी के दौरान ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

शादी में जब जयमाला के समय रो‌हित के गले में वरमाला डालनी थी तो उसने ने सिर नहीं झुकाया। इस बात पर दीपिका और रोहित की कहा सुनी हो गई।

जब कहा सुनी के बाद भी रोहित ने सिर नहीं झुकाया तो दोनों के बीच में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक जा पहुंचा। मामला वहां भी नहीं सुलझा और बारात बिना शादी के ही बैरंग लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed