फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bride and Groom made seven rounds for cow in Ballabhgarh of Faridabad

नहीं सुना और देखा होगा ऐसा विवाह: वर-वधु ने गोमाता के लिए फेरे, दोनों के परिजनों के साथ गो-पालक बने बराती

Fri, 05 May 2023 11:10 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 May 2023 11:10 AM IST
सार

निर्मोही अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सन्त सीताराम दास के अनुसार सनातनी विवाह के लिए गौशाला अधिक पवित्र कोई विवाहस्थल नहीं हो सकता। मेहमानों ने गोवंश को गो-ग्रास व गुड़ खिलाकर वर-वधु के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए कामना की।

विज्ञापन
Bride and Groom made seven rounds for cow in Ballabhgarh of Faridabad
गो माता को साक्षी मानकर वर वधु ने लिए सात फेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ऊंचा गांव स्थित गो मानव सेवा में शुभविवाह गौशाला के पवित्र प्रांगण में गोमाता को साक्षी मानते हुए वर वधु को फेरे दिलवाए। वर-वधु पक्ष के सैंकड़ों लोग व गोशाला प्रबंधन के टीम के सदस्य व गो-पालक इस शुभ विवाह के साक्षी बने।

विज्ञापन

निर्मोही अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सन्त सीताराम दास के अनुसार सनातनी विवाह के लिए गौशाला अधिक पवित्र कोई विवाहस्थल नहीं हो सकता। गुरुवार को मधु गुप्ता एव चमन प्रकाश गुप्ता ने अपने सुपुत्र अमित गुप्ता व निधि गुप्ता से गाेमाता को साक्षी मान कर फेरे दिलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के संचालक रूपेश यादव ने बताया कि विवाह में पधारने वाले मेहमानों ने गोवंश को गो-ग्रास व गुड़ खिलाकर वर-वधु के सुखद-सफल वैवाहिक जीवन के लिए कामना की। इस दौरान जिसकी नजर पड़ी वह खुद को इस शादी को संपन्न होता देखने से रोक न पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed