{"_id":"f461721b68c2bd51dbaabcef8469326b","slug":"breaking-road-without-permission-would-result-in-fine-or-fir-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिशन सड़क तोड़ना पड़ेगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिशन सड़क तोड़ना पड़ेगा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 17 Oct 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के नगीना में बिना परमिशन के सड़क तोड़ना लोगों को मंहगा पड़ सकता है। एक एनजीओ ने इसकी शिकायत सड़क एवं लोकनिर्माण विभाग से की है।
विज्ञापन
जिस पर विभाग ने उक्त के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। एनजीओ आरटीआइ मंच का आरोप है कि 6 से 8 फुट गहराई तक उपर से 4 फुट सड़क तोड़ी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खंड़ के गांव कन्साली में नवनिर्मित सड़क जेसीबी से तोड़कर पाईप लाईन ड़ालने का मामला प्रकाश में आया है जो सड़क तोड़ी गई है उसे ठीक नहीं कराया गया है। आने जाने वाले राहगीरों को गढ़ढों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगीना क्षेत्र के एक स्वयंसेवी संस्था ने इस बात की शिकायत जिला सड़क एवं लोकनिर्माण अधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को दी है। दो दिन पहले कन्साली से एक किलोमीटर कोटला की तरफ नूंह जाने वाली सड़क पर कुछ लोगों ने पहाड़ की तलहटी में मैदानी बोर किया है जिसकी पाईप लाईन सड़क तोड़कर जंगल की तरफ ड़ाली गई है।
गांव के कई लोगों ने ऐतराज उठाते हुए कहा कि बिना परमिशन के सड़क तोड़ी गई जिसे ठीक कराने का हरजाना उक्त किसान को देना होगा। ऐसे तो सरकारी सम्पतियों को हर कोई खुर्दबुर्द कर देगा।
ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा काम करने से पहले सौ बार सोचे। कार्यकारी अभियन्ता सज्जन सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है जिस पर जांच की जायेगी।
तोड़ी गई सड़क को नया बनाने के लिए किसान को बजट देना ही पडे़गा साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से कन्साली गांव के किसी भी व्यक्ति ने सड़क तोड़ कर पाईप लाईन डालने की परमिशन नहीं ली थी।
ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की सिफारिश एक एनजीओ की तरफ से आई है। जिस पर कार्यवाही की जा रही है।