फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brajpal teotia attack: old revenge is behind this attack says ig sujeet pandey

'भाजपा नेता तेवतिया पर हमले के पीछे 17 साल पुरानी रंजिश'

Fri, 19 Aug 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 19 Aug 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
brajpal teotia attack: old revenge is behind this attack says ig sujeet pandey
आई जी सुजीत पांडे - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार दिन में प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी कि मामले में चार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तेवतिया पर हमले के पीछे गांव की पुरानी रंजिश है।

विज्ञापन


आईजी सुजीत पांडे के मुताबिक, जिन चार शूटरों को पकड़ा गया है, उनके नाम राहुल, राम, जितेंद्र और निशांत हैं। शूटरों के तार वेस्टर्न बिहार से भी जुड़ रहे हैं, इसके अलावा शूटर दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आईजी पांडे ने बताया कि आरोपी राम ने घटना वाले पूरे दिन तेवतिया का पीछा किया था और उनके मूवमेंट की सूचना अपने साथियों को देता रहा था। निशांत नाम का जो शूटर गिरफ्तार किया गया है वो उसी कार में था जो मौके से बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशांत साजिश रचने वालों में से एक है। गिरफ्तार हुआ राहुल त्यागी की तेवतिया पर हमले में मुख्य भूमिका रही है और जीतेंद्र ने शूटरों को अरेंज करने में मदद की थी। गौरतलब है क‌ि इस मामले की गूंज लखनऊ तक है, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जिसकी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और एसटीएफ भी लगी हुई है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाने वाले कविनगर निवासी भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर बृहस्पतिवार को मुरादनगर के रावली रोड पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें तेवतिया समेत सात लोग घायल हो गए थे। उनका फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा है। छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी ने होने से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।

दीवान के बेटे ने खाई थी बदला लेने की कसम

brajpal teotia attack: old revenge is behind this attack says ig sujeet pandey
teotia - फोटो : अमर उजाला

आईजी ने बताया क‌ि भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले के पीछे उनके गांव की पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने भाजपा नेता का रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस के अनुसार हत्या के तीन मामलों में ब्रजपाल तेवतिया का नाम सामने आ चुका है।

हत्या के एक मामले में भाजपा नेता से बदला लेना है, ऐसी कसम पीड़ित परिवार के लोगों ने खाई हुई थी। इन्हीं बिंदुओं पर बारीकी से जांच चल रही है। हालांकि अभी मुख्य आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है।

गाजियाबाद निवासी भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया मूल रूप से महरौली, गाजियाबाद के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 1999 में गांव के मनोज तेवतिया के भाई सुरेश ‘दीवान’ का मर्डर हुआ था। जिसमें ब्रजपाल का नाम सामने आया था।
 

दीवान की हत्या का बदला लेने के ल‌िए हुआ तेव‌त‌िया पर हमला

brajpal teotia attack: old revenge is behind this attack says ig sujeet pandey
teotia

मनोज का बहनोई संसार सरधना (मेरठ) के छुर गांव का निवासी है। जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि सुरेश दीवान की हत्या का बदला लेने के लिए ब्रजपाल तेवतिया पर हमला हुआ है।

पुलिस ने छुर गांव में दबिश दी तो संसार सिंह के न मिलने पर उसकी पत्नी को ले गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुरेश दीवान ने बेटे मोहित ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने का एलान गांव में किया था।

जिसको लेकर परिवार के लोगों की पंचायत भी हुई थी। इस परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश को दोबारा से तूल देने पर मोहित को रोका। लेकिन वह जिद पर अड़ा था। जिसके चलते परिवार के लोगों ने मोहित से किनारा कर लिया था।

महिला कांस्टेबल को क्लीन चिट
पुलिस ने बागपत से हिरासत में ली गई महिला कांस्टेबल सुनीता तेवतिया निवासी अगौता बुलंदशहर को क्लीन चिट दे दी। पुलिस ने बताया कि महिला कांस्टेबल के पति राकेश निवासी हसनपुर, गाजियाबाद की हत्या हुई थी। जिसमें भाजपा नेता ब्रजपाल का नाम सामने आया था। पुलिस ने कांस्टेबल से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया है।

विस चुनाव की थी तैयारी 

brajpal teotia attack: old revenge is behind this attack says ig sujeet pandey
हमलावरों की फॉर्च्यूनर ले जाते पुल‌िसवाले और जांच में तेवत‌िया की कार से म‌िली बुलेट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक ब्रजपाल तेवतिया विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। ब्रजपाल का अपने गांव में आना-जाना इन दिनों बढ़ गया था। जिसको लेकर उनके विरोधी सक्रिय हो गए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो चुनाव में टिकट होने से पहले आरोपियों ने हमले की प्लानिंग बनाई। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच करने में जुटी है।  सुंदर भाटी या अनिल दुजाना
भाजपा नेता पर एके-47 से हमला करना और घटनास्थल पर हथियार छोड़ने ने ऐसा प्रतीत होता है कि कोई बड़ा गैंग है। पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद और नोएडा में कुख्यात सुंदर भाटी या फिर अनिल दुजाना गैंग सक्रिय है। भाजपा नेता पर हमला कराने में उक्त दोनों गैंग का सहारा लिया गया है। 
कोट
भाजपा नेता पर हमले के पीछे अब तक पुलिस जांच में गांव की रंजिश सामने आ रही है। पुलिस हर प्वाइंट पर जांच कर रही है। एके-47 से हमले के पीछे बड़ी साजिश है। वारदात का जल्द खुलासा करेंगे।- सुजीत पांडेय, आईजी जोन

ब्रजपाल तेवतिया हमले में एक महिला पार्षद हिरासत में

brajpal teotia attack: old revenge is behind this attack says ig sujeet pandey
ब्रजपाल तेवतिया पर हमला - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमले में मंगलवार को पुलिस के एक महिला पार्षद को हिरासत में लिया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, खुलासे में जुटी पुलिस टीम के एक एसओ ने बताया कि बुधवार दोपहर तक मामला का खुलासा हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम हमलावरों को पकड़ने में जुटी पुलिस टीम ने एक महिला पार्षद को हिरासत में लिया है। महिला पार्षद के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति का दशक पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो गैंग के सदस्यों से जुड़ाव रहा है।

अभी जांच के लिए नहीं भेजी गई एके 47
पुलिस मुठभेड़ में पुलिस को मिली हमलावरों की एके 47 अभी तक जांच के लिए भेजी नहीं गई है। बताया जाता है कि एके 47 से नंबर मिटा है। इसके चलते उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाना था। मगर पुलिस ने एके 47 अभी तक जांच के लिए नहीं भेजी है। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि एके 47 को जांच के लिए भेजने संबंधी अधिकारियों से बातचीत हो रही है। वर्तमान में वह मोदीनगर कोतवाली में जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed