{"_id":"621e3d6e5d4c9e54115c7af5","slug":"boyfriend-and-girlfriend-stayed-in-hotel-when-another-boy-called-young-man-murdered-accused-arrested-from-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: होटल में रुके थे प्रेमी-प्रेमिका, दूसरे लड़के का आया फोन तो युवक ने कर दी हत्या, यूपी से आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: होटल में रुके थे प्रेमी-प्रेमिका, दूसरे लड़के का आया फोन तो युवक ने कर दी हत्या, यूपी से आरोपी गिरफ्तार
Tue, 01 Mar 2022 09:06 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:06 PM IST
सार
पुलिस को पता लगा कि शिवम युवती के साथ 25 फरवरी को होटल में आया था। दोनों ही करीब चार वर्षों से सहमति संबंधों में रह रहे थे। युवती के माता-पिता नहीं है। पुलिस को शिवम का मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के वसंतकुंज के महिलापुर में स्थित होटल लक रेजीडेंस में युवती सोनिया (बदला हुआ नाम) की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती के प्रेमी शिवम चौहान ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी शिवम संदेह करता था कि सोनिया के किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध है। दोनों ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में दूसरे युवक को लेकर हुए झगड़े में उसने युवती के सिर को बैड में दे मारा था। पुलिस ने आरोपी शिवम चौहान को मितरौली, यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती के साथ सहमति संबंधों में रह रहा था
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा के अनुसार महिपालपुर स्थित होटल लक रेजीडेंसी में युवती सोनिया का शव पड़ा होने की सूचना 27 फरवरी को दोपहर तीन बजे मिली थी। सोनिया किशनगढ़ की रहने वाली थी। युवती के साथ आया युवक गाजियाबाद निवासी शिवम चौहान गायब था। मामला दर्जकर एसीपी, वसंतकुंज अजय वेदवाल की देखरेख में कई टीमों ने जांच शुरू की। स्पेशल प्रभारी के प्रभारी राजेश मालिक की देखरेख में एसआई गजेंद्र माथुर व एसआई संदीप की टीम आरोपी शिवम की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को पता लगा कि शिवम युवती के साथ 25 फरवरी को होटल में आया था। दोनों ही करीब चार वर्षों से सहमति संबंधों में रह रहे थे। युवती के माता-पिता नहीं है। पुलिस को शिवम का मोबाइल बंद मिला। जांच के दौरान पुलिस को वह संदिग्ध नंबर मिल गया था, जिसे शिवम इस्तेमाल कर रहा था। आखिरकार एसीपी अभिनेंद्र जैन की देखरेख में एसआई संदीप यादव की टीम ने आरोपी मितरौली, यूपी से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी शिवम ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह युवती से चार वर्षों से रिलेशन में था। उसे संदेह था कि सोनिया की किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध है और वह उसे धोखा दे रही है। जब वह 26 फरवरी को शिवम के साथ होटल में था जब उसके पास उत्कर्ष नामक युवक के फोन आ रहे थे। पूछने पर युवती ने कहा था कि उत्कर्ष उसकी बहन का ब्वॉयफ्रेंड है। इसलिए वह लगातार उसे कॉल कर रहा है। इस बात पर शिवम को विश्वास नहीं हुआ। शिवम को लगा कि सोनिया झूट बोल रही है। उत्कर्ष के फोन करने पर दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों ने उस समय शराब पी रखी थी। झगड़े में शिवम ने सोनिया का सिर पकड़कर बैड पर दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने से सोनिया की मौके पर ही हो गई थी। शिवम ने मेरठ से बीए किया हुआ है।
गलती से कॉल लगने पर हुई थी दोनों की दोस्ती
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार करीब चार वर्ष पहले शिवम किसी को फोन लगा रहा था तभी गलती से सोनिया का फोन लग गया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लग गई थी। इसके बाद दोनों सहमति संबंधों में रहने लगे। ये सहमति संबंधों में ज्यादातर होटल में रहते थे।