फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy jumped in front of metro train at INA station died on the spot

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: पिता की मृत्यु से अवसाद ग्रस्त बेटे ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

Sun, 28 Jan 2024 06:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Jan 2024 06:26 PM IST
सार

आईएनए मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त अजितेज सिंह (33) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
boy jumped in front of metro train at INA station died on the spot
मेट्रो के आगे कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएनए मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त अजितेज सिंह (33) के रूप में हुई है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला कि पिता की मौत के बाद से युवक अवसाद रोग से ग्रस्त थे। उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार 7.38 बजे आईएनए मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक सीआईएसएफ के जवान और मेट्रो कर्मी घायल युवक को ट्रैक से निकाल कर एम्स ले जा चुके थे। जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया। युवक के पास से एक मोबाइल फोन, दो मेट्रो कार्ड और कुछ दवाइयां मिली। फोन के जरिए युवक की पहचान की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि युवक बादली की ओर जाने वाली प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी। पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि युवक ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने के दौरान दौड़कर वहां पहुंचा और ट्रेन के सामने छलांग लगाकर पटरी पर सो गया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अजितेज अपनी मां के साथ सत्य निकेतन इलाके में रहते थे। उनके पिता भूपेंद्र सिंह का देहांत हो चुका है। उनकी एक बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। युवक की मां ने पुलिस को बताया कि 2014 में पिता की मौत के बाद से अजितेज अवसाद रोग से ग्रस्त हो गए। उनका गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे पहले भी उन्होंने घर में दो बार खुदकुशी करने का प्रयास किया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed