फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bottler of parents in school rampage

फीस मामला : जयपुरिया स्कूल में पैरेंट्स का हंगामा

Sun, 13 Jul 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Sun, 13 Jul 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bottler of parents in school rampage

अभिभावकों ने शनिवार को वसुंधरा सेक्टर-12 स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल पर जमकर हंगामा किया। ट्रांस हिंडन अभिभावक एसोसिएशन ने स्कूल परिसर में प्रिसिंपल का घेराव कर लिया। करीब दो घंटे तक स्कूल के बाहर और फिर स्कूल के अंदर हंगामा चला।

विज्ञापन


अभिभावकों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। अभिभावक एसोसिएशन का आरोप है कि स्कूल बढ़ी हुई फीस वसूलने के लिए नोटिस भेज रहा है। बच्चों पर दबाव बनाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना था कि हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने पर स्कूल बढ़ी हुई फीस भुगतान करने के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के गेट पर अभिभावक जुटने शुरू हुए। ट्रांस हिंडन अभिभावक एसोसिएशन के सदस्य भी स्कूल पर पहुंचे। प्रिंसिपल से मिलने की बात पर उन्हें स्कूल के अंदर जाने से रोक दिया गया, जिस पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने स्कूल के बाहर ही धरना दे दिया। प्रिंसिपल के नहीं मिलने पर गुस्सा बढ़ता गया। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शरद तिवारी ने बताया कि फीस जमा करने के लिए बच्चों को नोटिस भेजा रहा है। बच्चों को क्लास में खड़ा कर दिया जाता है और फिर फोन करके फीस जमा कराने के लिए कहने को दबाव बनाया जाता है।

बच्चों को मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। अभिभावकों का हंगामा बढ़ता देख स्कूल में पुलिस बुला ली गई। प्रिंसिपल मंजू राणा के आते ही अभिभावकों ने उनका घेराव कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चला।

अभिभावक एसोसिएशन ने बताया कि स्कूल ने कहा कि फीस के नोटिस भेजे जा रहा है लेकिन किसी भी पैरेंट पर दबाव नहीं बनाया जा रहा है, जिन अभिभावकों को फीस जमा करनी है।

वे सत्र 2014-15 की संशोधित फीस जमा कर सकते हैं। जिन्हें हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करना है, फैसले का इंतजार करें। इसके साथ ही हंगामा शांत हुआ और अभिभावक घरों को लौटे।

डीपीएसजी भी बना रहा दबाव

डीपीएसजी मेरठ रोड के प्रबंधन ने शनिवार को पैरेंट्स पर बढ़ी हुई फीस जमा कराने को दबाव बनाया। प्रबंधन ने पेरेंट्स की बैठक में फीस जमा कराने के साथ ही कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करने को भी कहा। पैरेंट्स ने इस तरह फीस जमा कराने और हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। अब रविवार को डीजीएसजी इंटरनेशनल स्कूल डासना में अभिभावकों की बैठक बुलाई है। प्रबंधन के दबाव बनाने से अभिभावक गुस्से में हैं।

लखनऊ बेंच के आदेश को चुनौती देंगे

फीस वृद्धि मामले में अक्टूबर 2011 के शासनादेश पर तत्कालीन डीएम के आदेशों पर लखनऊ बेंच के रोक लगाए जाने केबाद अभिभावकों ने सुगबुगाहट तेज हो गई है। फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलनरत अभिभावक सेवा समिति ने लखनऊ बेंच के फैसले को चुनौती देने का निर्णय किया है।


समिति के संरक्षक महेश आहूजा ने कहा कि फीस वृद्धि का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा है। लखनऊ बेंच की ओर से दिए गए स्टे से अभिभावक हैरान हैं। समिति की ओर से जल्द लखनऊ बेंच में अभिभावकों का पक्ष सुनने के लिए याचिका डाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed