{"_id":"2a0c6c2a5079b84864ba84f6862f0958","slug":"book-of-the-mobile-gas-will-loni","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में मोबाइल से होगी गैस बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी में मोबाइल से होगी गैस बुक
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 01 Jul 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को अब गैस एजेंसी के ऑफिस पर लंबी लाइन लगाकर गैस बुकिंग नहीं करानी पडे़गी। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए लोनी में भी 1वीआरएस/एसएमएस सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
गैस उपभोक्ता कंपनी के मोबाइल नंबर 9911554411 कर डायल कर गैस की बुकिंग करा सकेंगे। उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी का फोन नंबर एवं गैस कनेक्शन नंबर फीड करेंगे और गैस बुक हो जाएगी।
विज्ञापन
उपभोक्ता के मोबाइल पर गैस बुकिंग नंबर एवं मैसेज भी आ जाएगा। यह सुविधा क्षेत्र की फ्रीडम गैस एजेंसी, भूमिका एवं शहीद ओमप्रकाश गैस एजेंसी पर शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सोमवार को इंडियन ऑयल कारपोरेशन के मुख्य एलपीजी प्रबंधक जेएस सूरी तथा वरिष्ठ एरिया प्रबंधक रूमाना किदवई ने फ्रीडम गैस एजेंसी पर सुविधा का उद्घाटन किया।