Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bomb blast near Israel Embassy in Delhi special cell on the spot

Israel Embassy: इस्राइल एंबेसी के पास धमाके की सूचना से मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस को राजदूत के नाम मिला पत्र

Tue, 26 Dec 2023 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Dec 2023 10:16 PM IST
सार

Bomb blast near Israel Embassy in Delhi: दूतावास के अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने धमाके की 100 मीटर तक धमाके की आवाज सुनी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, तुगलक रोड थाना पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एंजेसियों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
 

विज्ञापन
Bomb blast near Israel Embassy in Delhi special cell on the spot
मौके पर पहुंची जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में मंगलवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब इस्राइल एबेंसी के पास धमाके की सूचना मिली थी। पुलिस को देर शाम तक जांच में धमाके आदि के कोई निशान व सबूत नहीं मिले थे, पर पुलिस को मौके से  इस्राइल दूतावास के नाम लिखा एक पत्र मिला है। बताया जा रहा है कि मौके से केमिकल जैसी बदबू आ रही थी। दूतावास के अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने धमाके की 100 मीटर तक धमाके की आवाज सुनी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, तुगलक रोड थाना पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एंजेसियों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के कार्यकारी प्रवक्ता कुमार ज्ञानेश ने बताया कि आज, शाम 5.53 बजे, एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें यह जानकारी दी गई कि 'इजरायल दूतावास की बेक सिड, जिंदल हस में एक तेज आवाज आई है।' स्थान की संवेदनशीलता और विस्फोट जैसी ध्वनि के उल्लेख को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ अधिकारी स्थान पर पहुंचे। कड़ी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वायड, क्राइम टीम और बीडीएस टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां कथित तौर पर विस्फोट की आवाज सुनी गई थी। जल्द ही, एफएसएल, दिल्ली के विशेषज्ञ भी पहुंच गए और इलाके की घेराबंदी कर दी गई और गहन तलाशी ली गई। विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की, साक्ष्यों को उठाया है, जिनकी साक्ष्य संबंधी प्रासंगिकता हो सकती है। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को सबसे पहले मंगलवार शाम करीब 5.45 बजे दूतावास के पीछे विस्फोट के बारे में कॉल मिली। सूचना  इस्राइल एंबेसी के सुरक्षा गार्ड ने दी थी कि उसने 100 मीटर तक धमाके की आवाज सुनी थी। सूचना के बाद बाद जिला स्टाफ, स्पेशल सेल, दिल्ली फायर सर्विसेज व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से या आसपास आग या विस्फोट का कोई संकेत नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बम खोजी कुत्ता दस्ते और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया था।

विज्ञापन

पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि पुलिस को  इस्राइली राजदूत को संबोधित पत्र किया एक पत्र मिला है। सूत्रों ने बताया कि यह पत्र टाइप किया हुआ है और काफी अपमानजनक है। जांचकर्ताओं को देर रात तक विस्फोट आदि के कोई निशान नहीं मिले हैं। फायर विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, अभी तक कुछ नहीं मिला है। हमारी टीमें जांच कर रही हैं। इस मामले में नई दिल्ली जिले के पुलिस अधिकारियों ने न ही बयान जारी किया था और न ही फोन उठा रहे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंग्रेजी में लिखे इस पत्र को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जनवरी, 2021 में धमाका हुआ था
जनवरी 2021 में दूतावास के पास एक और दहशत फैल गई थी, जब वहां कम तीव्रता का विस्फोट हुआ था। दिल्ली पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर  इस्राइल दूतावास के राजदूत को संबोधित एक पत्र भी मिला था। अंतत: जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से लेकर एनआईए को सौंप दी गई, जिसे अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

हाल ही में इस्राइली राजदूत को धमकी मिली थी
हाल में इस्राइली दूतावास के राजदूत को जान से मारने की धमकी मिली थीं। इसके बाद गृह मंत्रालय के आदेश पर इस्राइल एबेंसी व राजदूत की सुरक्षा बढ़ा दी थी। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए थे। राजदूत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed