फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bollywood quiz contest subway passengers enjoy fiercely raised

बॉलीवुड क्विज कॉटेस्ट का मेट्रो यात्रियों ने जमकर उठाया लुत्फ

Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bollywood quiz contest subway passengers enjoy fiercely raised
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में रैपिड मेट्रो से सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों ने अपने संडे को फन डे बनाया। इन सभी ने गाड़ी बुला रही है’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बॉलीवुड क्विज कॉटेस्ट में हिस्सा लिया। इसी दौरान कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल की भी घोषणा की गई। मुंबई से आए मशहूर क्विज मास्टर आदित्य नाथ ने अपने चटपटे सवालों से सैकड़ों यात्रियों का दिल जीता। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरूआत सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक चलती रही। पूरे फिल्मी अंदाज में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं, बच्चों और बड़ों ने अपने फिल्मी ज्ञान का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


सभी को कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल के बारे में बताया गया। इसका आयोजन अक्तूबर में नैनीताल में होगा। यहां लोगों को साहित्य के ज्ञान से रूबरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्विज का आयोजन रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव और क्विज क्रॉफ्ट ने मिल कर किया। क्विज मास्टर आदित्य के चटपटे सवालों ने सभी का दिल जीत लिया। चलती ट्रेन में हिंदी फिल्मों के गानों पर अंताक्षरी भी खेली गई। 


इस मौके पर फिल्मों के जानकार गौतम चिंतामणि, फिल्म समीक्षक यासिर उस्मान व कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल के संस्थापक सुमंत बत्रा मौजूद रहे। बत्रा ने कहा कि बॉलीवुड और साहित्य का गहरा संबंध है। 

फेस्टिवल 11 से 15 अक्तूबर तक चलेगा। इसका आयोजन जिम्स जंगल रिट्रीट जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और अंतिम दो दिन टी. आरोह धानाचूली में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed